UP News: विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का ऐलान, यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा लोग शिल्प से जुड़े

विश्वकर्मा जयंती पर गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिल्पकारों और कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, टूलकिट और नए बाजार से जुड़कर यूपी में तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी और शिल्प के जरिए रोजगार व स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और आम लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो देश अपने शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मान देता है, वही निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है।

पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से कारीगरों को मिला रोजगार और प्रशिक्षण

UP News

बताते चले कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक शिल्प और कारीगरी को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और नए बाजारों से जोड़ने का काम किया गया है। इससे कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी कला को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर रोजगार और आय के अवसर भी मिल रहे हैं।

यूपी में तीन करोड़ से अधिक लोग शिल्प और कारीगरी से जुड़े

इसी कड़ी में आगे, सीएम योगी ने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार समेत तमाम पारंपरिक पेशों से जुड़े लोगों के लिए उनकी शिल्प कला ही स्वावलंबन का प्रमुख आधार रही है। हालांकि आजादी के बाद लंबे समय तक पारंपरिक हुनर और कारीगरी को अपेक्षित प्रोत्साहन नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री के मुताबिक, डबल इंजन सरकार ने प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के विभिन्न अवसरों के माध्यम से इन कारीगरों को नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी और शिल्प से जुड़कर रोजगार तथा स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के संयोग को विशेष अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आज सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है और इसी दिन नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि देशभर के कारीगर और शिल्पी अपने-अपने हुनर के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।

विश्वकर्मा मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई

UP News
पीएम विश्वकर्मा योजना से बदली कारीगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बताई बड़ी बात

सीएम योगी ने गोरखपुर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ की पावन धरती पर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में सृष्टि के शिल्पी के चरणों में नमन करते हुए वह प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश को लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहे और विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो।

विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम में पुस्तक का भी हुआ विमोचन

श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों और शिल्पकारों की बड़ी भागीदारी

UP News

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, स्थानीय पार्षद छट्ठीलाल गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास तथा श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति से जुड़े जयप्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा और अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक कारीगरी, शिल्प और विश्वकर्मा जयंती से जुड़े आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

2