UP News: जनता दर्शन में CM योगी का सख्त एक्शन, भू-माफिया और लापरवाही पर बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान कराने के निर्देश दिए। पुलिस की लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही भू-माफिया पर कठोर कार्रवाई, जरूरतमंदों के इलाज और बच्चों की पढ़ाई पर भी जोर दिया।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 14, 2026

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास पहुंचकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तेजी के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने खुद पीड़ितों के पास पहुंचकर सुनीं शिकायतें

UP News

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से उनकी परेशानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपरक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

जनकल्याण योजनाओं का लाभ और इलाज की व्यवस्था पर जोर

आपको बता दे कि, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए। इसके साथ ही जरूरतमंद और गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए पीड़ितों की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए।

भू-माफिया और दबंगों पर सख्ती

UP News

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े मामलों की शिकायतें भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंची। इस पर सीएम योगी ने भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस की लापरवाही पर सीएम योगी सख्त

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने पुलिस से संबंधित शिकायतें भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारी ऐसे मामलों की गंभीरता से निगरानी करें। थाना, चौकी या बीट स्तर पर किसी तरह की लापरवाही की शिकायत सामने आने पर उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बच्चों से मिले सीएम योगी, पढ़ाई और खेल के लिए किया प्रेरित

जनता दर्शन में बच्चों का हालचाल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना। अभिभावकों के साथ आए छोटे बच्चों से उन्होंने उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ खेल, संगीत और कला जैसी अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को चॉकलेट देकर मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।

जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर मुख्यमंत्री का फोकस

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने और शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखने को कहा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि फरियादियों की शिकायतों का नियमानुसार जल्द समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।