UP News: गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा एक्शन, 200 फरियादियों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद, भू-माफिया और दबंगों पर कार्रवाई तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए गए।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 200 लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। सीएम योगी ने एक-एक कर लोगों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ उनका त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

गोरखपुर में फरियादियों को CM योगी ने दिया भरोसा

आपको बता दे कि, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंचे और कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।

गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे जरूरतमंदों को भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मरीजों के बेहतर इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कराया जाए, ताकि सरकार की ओर से आवश्यक आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

जरूरतमंदों को CM योगी का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपचार के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र लोगों के दस्तावेज और इलाज का अनुमान तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए।

भू माफिया और दबंगों पर कार्रवाई के CM योगी के निर्देश

जनता दर्शन में राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऐसे मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में भू माफिया और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

पारिवारिक विवादों में संवाद से समाधान की पहल

जनता दर्शन में कुछ लोग पारिवारिक विवादों से संबंधित शिकायतें लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में सबसे पहले संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराने का प्रयास किया जाए। उनका कहना था कि बातचीत और आपसी समझ के जरिए विवाद का समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए, जहां संभव हो।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की गोसेवा

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री की गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक दिनचर्या भी जारी रही। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचकर गोसेवा की।

गायों को खिलाया गुड़-पूड़ी, गोवंश के प्रति दिखाया स्नेह

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ और पूड़ी खिलाई। इस दौरान उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री के गोरखपुर प्रवास के दौरान एक ओर जहां जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर रहा, वहीं मंदिर की परंपरागत गतिविधियां भी जारी रहीं।

2