‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया

रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी माताएं-बहनें ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया स्मार्ट कार्ड, बैग, साड़ी व मिठाई देकर मातृशक्ति को सम्मानित किया सीएम योगी ने, बस में महिलाओं के साथ ली सेल्फी लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को विशेष उपहार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम व सिटी बसों में 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी माताएं-बहनें

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया

स्मार्ट कार्ड, बैग, साड़ी व मिठाई देकर मातृशक्ति को सम्मानित किया सीएम योगी ने, बस में महिलाओं के साथ ली सेल्फी

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को विशेष उपहार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम व सिटी बसों में 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक की निःशुल्क यात्रा जा सकेगी। निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस अवसर पर सीएम ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।

विशेष बसों को दिखाई झंडी, महिलाओं के साथ ली सेल्फी 
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच झंडी दिखाकर विशेष बसों को रवाना किया। बसों में बैठी महिलाओं ने इस उपहार के लिए हाथ जोड़कर सीएम का अभिनंदन किया तो सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर उनके प्रति आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस में यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिए स्मार्ट कार्ड, बैग, साड़ी व मिठाई
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड प्रदान किए। सीएम ने उपहार स्वरूप इन महिलाओं को बैग, साड़ी व मिठाई भी दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना, सभी को रक्षाबंधन की बधाई भी दी। सीएम के हाथों उपहार पाने वाली महिलाओं में राजरानी, गणेश देवी, कलावती, मिठाना, प्रभुदेई, शम्मी, शांति देवी, मंजूलता, शिवकली, द्रौपदी व मीरा आदि शामिल रहीं।

2