Claude AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का परिदृश्य पलक झपकते ही बदल रहा है। अब तक हम एआई का उपयोग केवल चैट करने, कंटेंट लिखवाने या इमेज जेनरेट करने के लिए करते थे, लेकिन दिग्गज एआई कंपनी Anthropic ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। कंपनी ने अपने शक्तिशाली चैटबॉट Claude के लिए एक ऐसा क्रांतिकारी फीचर पेश किया है, जो इसे सिर्फ एक ‘सलाहकार’ से बदलकर एक ‘एग्जीक्यूटर’ बना देता है। अब Claude न केवल आपके आदेश सुनेगा, बल्कि खुद आपके कंप्यूटर के माउस और कीबोर्ड को नियंत्रित कर आपके अधूरे कामों को निपटाएगा।
Mark Zuckerberg: मार्क जुकरबर्ग का बड़ा कदम, मेटा चलाने के लिए बना रहे अपना पर्सनल एआई एजेंट
Claude अब आपके कंप्यूटर को खुद संभालेगा
कंपनी के अनुसार यह नया फीचर Computer Use क्षमता का हिस्सा है, जो Claude को यूजर के पीसी पर सीधे कार्य करने की शक्ति देता है। Claude अब आपके लिए एप्लिकेशन खोल सकता है, ब्राउज़र चला सकता है और विभिन्न डिजिटल टास्क अपने आप पूरा कर सकता है। फिलहाल इसे रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर लॉन्च किया गया है और इसे Claude Code और Claude Cowork जैसे टूल्स के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे काम करता है Claude का नया फीचर?

यह फीचर एजेंटिक AI तकनीक पर आधारित है। इसका मतलब है कि Claude केवल आदेश मानने तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद निर्णय लेकर भी कार्य कर सकता है। यह वर्चुअल कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल करके कंप्यूटर चलाता है, ठीक उसी तरह जैसे कोई इंसान करता है। इसके अलावा Claude स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को स्क्रीनशॉट्स के जरिए समझ सकता है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करता है।
Security Alert: iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए अलर्ट, जानें कैसे करें बचाव
Claude किन-किन कामों में मदद कर सकता है?
Claude की नई क्षमता के जरिए कई तरह के डिजिटल कार्य आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इसमें शामिल हैं:
- एप्लिकेशन खोलना और प्रबंधित करना
- वेबसाइट्स पर नेविगेट करना
- स्प्रेडशीट और डॉक्यूमेंट्स में काम करना
- पहले से कनेक्टेड ऐप्स जैसे Slack या कैलेंडर का इस्तेमाल करना
- जरूरत पड़ने पर पुराने (legacy) ऐप्स में भी काम करना, बशर्ते आपकी अनुमति हो
इस फीचर की मदद से रोजमर्रा के कामों में समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है तकनीक
हालांकि यह फीचर बहुत एडवांस है, लेकिन यह अभी शुरुआती चरण में है। कंपनी के विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल इसकी स्पीड इंसानों के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन आने वाले समय में इसमें सुधार किया जाएगा और Claude की क्षमता और रफ्तार दोनों में सुधार होने की संभावना है।
YouTube Shorts: एक फ्रेम में तैयार 8 सेकंड का वीडियो, YouTube Shorts AI ने बदली दुनिया









