मतदाता सूची में गलती मिलने पर आज से दर्ज करा सकेंगे दावा और आपत्ति

 रांची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बुधवार, पांच अगस्त को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता बीएलओ से सूची में नाम और विवरण की जानकारी भी ले सकेंगे। एएसडीडी सूची भी होगी जारी मतदाता सूची

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 रांची
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बुधवार, पांच अगस्त को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता बीएलओ से सूची में नाम और विवरण की जानकारी भी ले सकेंगे।

एएसडीडी सूची भी होगी जारी
मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्रों पर एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें ऐसे मतदाताओं की जानकारी होगी जो अनुपस्थित हैं, दूसरे स्थान पर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज होने की आशंका है। मतदाता इस सूची को भी देख सकेंगे और किसी तरह की आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी दे सकेंगे।

गलती मिले तो दावा-आपत्ति करें
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांचें।

नाम, पता, उम्र, लिंग या अन्य जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके।

2