चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक

 चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी टैलेंट एजेंसी, शेंगशी गुआंगनियन कल्चर कंपनी लिमिटेड ने आज 6 जून को इस दुखद खबर की पुष्टि की। एजेंसी के मुताबिक जिन जे का निधन 4 जून को चीन के हांग्जो में उनके घर पर हुआ। हालांकि मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। एजेंसी का बयान एजेंसी ने एक सार्वजनिक बयान में इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा, 'हम बहुत दुख के साथ यह एलान कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी टैलेंट एजेंसी, शेंगशी गुआंगनियन कल्चर कंपनी लिमिटेड ने आज 6 जून को इस दुखद खबर की पुष्टि की। एजेंसी के मुताबिक जिन जे का निधन 4 जून को चीन के हांग्जो में उनके घर पर हुआ। हालांकि मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एजेंसी का बयान
एजेंसी ने एक सार्वजनिक बयान में इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा, 'हम बहुत दुख के साथ यह एलान कर रहे हैं कि हमारे साथ काम करने वाले एक्टर जिन जे (झांग जियावेई) का 4 जून, 2026 को हांग्जो में उनके घर पर निधन हो गया।' कंपनी ने उन्हें एक बेहतरीन युवा एक्टर और मॉडल बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

एजेंसी ने की गुजारिश
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और न्यूज आउटलेट्स से गुजारिश की कि वे बिना पुष्टि वाली अफवाहें न फैलाएं। न ही ऑनलाइन अटकलें लगाएं, ताकि उनके करीबी लोग शांति से उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों पर पूरा ध्यान दे सकें।

फैंस और साथी हुए दुखी
जिन जे के अचानक निधन की खबर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई। इस दुखद घटना के बाद, फैंस और साथी एक्टर्स की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सभी उन्हें एक समर्पित, मेहनती कलाकार, सच्चे, मिलनसार और विनम्र व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।
    
जिन जे का करियर
30 जनवरी 1993 को शेडोंग प्रांत के वेइहाई में जन्मे जिन जे ने सबसे पहले एक फैशन मॉडल के तौर पर पहचान बनाई। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और मेनस्ट्रीम टीवी सीरीज के साथ-साथ कामयाबी हासिल की।
उन्होंने 'हेलो जोआन', 'फॉरगेट यू रिमेंबर लव', 'बिगन अगेन', 'लीगली रोमांस', 'ब्यूटी रीबॉर्न' और 'डोंट नेगोशिएट विद योर बॉस' जैसे कई रोमांटिक शो में अपने काम से दर्शकों का दिल जीता।

 

2