मुख्यमंत्री नीतीश आज सीतामढ़ी में करेंगे 554 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

सीतामढ़ी. समृद्धि यात्रा के चौथे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलसंड के चंदौली गांव पहुंच गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद है। वहीं, सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान वे करीब 554 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसमें बागमती नदी पर बना आरसीसी पुल और ढ़ाई किलोमीटर बांध सुदृढ़ीकरण व कालीकरण शामिल हैं। वे विद्यालय परिसर में नक्षत्र वन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न समूहों से संवाद भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सीतामढ़ी.

समृद्धि यात्रा के चौथे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलसंड के चंदौली गांव पहुंच गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद है। वहीं, सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

इस दौरान वे करीब 554 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसमें बागमती नदी पर बना आरसीसी पुल और ढ़ाई किलोमीटर बांध सुदृढ़ीकरण व कालीकरण शामिल हैं। वे विद्यालय परिसर में नक्षत्र वन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न समूहों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जिले की स्थानीय पुलिस के अलावा मुजफ्फरपुर और वैशाली से करीब ढ़ाई सौ पुलिस अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं। जिला और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं। संबंधित मार्ग पर करीब 100 -100 मीटर की दूरी की पर जवान तैनात किए गए हैं। विद्यालय की रंगाई-पुताई के साथ साथ वर्षों से बंद पड़े बस पड़ाव को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

बागमती के तटबंध सज-धजकर तैयार है। की भी मरम्मत कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलसंड को दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। परिसर में कई स्टॉल बनाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

2