मुख्यमंत्री नितीश ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

पटना. मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज राजवंषी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाष नारायण सुपर स्पेषयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि इस 400 बेड के हड्डी रोग के अति विषिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देष्य है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध हो। इसी के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है और इस अति

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 1, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

पटना. मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज राजवंषी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाष नारायण सुपर स्पेषयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि इस 400 बेड के हड्डी रोग के अति विषिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देष्य है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध हो।

इसी के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है और इस अति विषिष्ट अस्पताल का नया भवन बनाया जा रहा है। यहां हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाष नारायण अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके अभिभावकों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देष दिया कि मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गयी थी, जहां पर हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की अच्छी व्यवस्था रहे। इसके आलोक में इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस 6 मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है जो मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसमें 250 वाहनों के पार्किंग, 6 लिफ्ट, 6 ऑपरेशन थियेटर, 42 आई0सी0यू0 बेड, 15 प्राइवेट वार्ड इत्यादि की व्यवस्था है। इस अति विशिष्ट अस्पताल में समुचित इलाज के लिए 66
चिकित्सकों सहित कुल 140 पदों का सृजन किया गया है। इस अति विशिष्ट अस्पताल के शुरू हो जाने से हड्डी रोग के मरीजों को काफी फायदा होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ. चन्द्रषेखर सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एस0एम0 सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Comment