ChatGPT Images: OpenAI द्वारा ChatGPT के अपग्रेडेड इमेज जनरेशन टूल (Images 2.0) को पेश करने के बाद से भारतीय यूजर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि अब ChatGPT के जरिए तस्वीरें बनाने में भारत नंबर-1 बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय यूजर्स न केवल अपने रचनात्मक एआई क्रिएशन्स शेयर कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को सिखाने के लिए जटिल ‘प्रॉम्प्ट्स’ (निर्देश) भी साझा कर रहे हैं।
OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी वाला दमदार प्रीमियम टैबलेट
ChatGPT Images 2.0: केवल फोटो नहीं, बहुत कुछ खास
इस नए टूल की लोकप्रियता के पीछे इसके कई एडवांस फीचर्स हैं। भारतीय यूजर्स इसका इस्तेमाल कई अनोखे तरीकों से कर रहे हैं:
- हस्तरेखा विश्लेषण: कई लोग मनोरंजन और जिज्ञासा के लिए अपनी हाथ की रेखाएं इस एआई मॉडल से पढ़वा रहे हैं।
- इमेज एनालिसिस: यह मॉडल किसी भी फोटो का गहन विश्लेषण कर उसकी हर बारीकी को लेबल कर सकता है।
- इंफोग्राफिक्स: सामान्य तस्वीरों को प्रोफेशनल इंफोग्राफिक स्टाइल में बदलने की इसकी क्षमता अद्भुत है।
- सटीक टेक्स्ट रेंडरिंग: पहले एआई इमेज में स्पेलिंग की गलतियां होती थीं, लेकिन 0 वर्जन हिंदी, बंगाली, इंग्लिश, जापानी और चीनी जैसी भाषाओं के टेक्स्ट को तस्वीरों में बिल्कुल सटीक तरीके से लिख सकता है।
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव, OnePlus और Realme ने मिलकर बनाई नई स्ट्रैटेजी
सोचने की क्षमता वाला पहला इमेज मॉडल
ChatGPT Images 2.0 की सबसे बड़ी खूबी इसकी ‘थिंकिंग कैपेबिलिटी’ (सोचने की क्षमता) है। जब यूजर इसमें ‘प्रो’ या ‘थिंकिंग’ मोड को चुनते हैं, तो यह केवल तस्वीर नहीं बनाता, बल्कि:
- रियल-टाइम वेब सर्च: यह इंटरनेट से ताजा जानकारी लेकर सटीक विजुअल तैयार करता है।
- सेल्फ-चेकिंग: आउटपुट देने से पहले यह एआई खुद अपने काम को डबल-चेक करता है ताकि गलतियों की गुंजाइश न रहे।
- विविध स्टाइल: चाहे मूवी पोस्टर बनाना हो या मिड-सेंचुरी कॉमिक्स स्टाइल, यह मॉडल हर कला में माहिर है।
iPhone Users Alert: iPhone बैटरी 0% पर हुआ बंद? जानें क्यों तुरंत ऑन नहीं होता फोन










