महिला दिवस कार्यक्रम में बवाल: जबलपुर के चर्च में घुसे निलंबित प्राचार्य, प्रार्थना के दौरान हंगामा; समुदाय ने कार्रवाई की मांग की

जबलपुर क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल परिसर में स्थित चर्च में रविवार सुबह आराधना के दौरान हंगामा हो गया। महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान के विशेष कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न होने से नाराज ईसाई समुदाय के लोग ओमती थाने पहुंचे। समाज और चर्च के पदाधिकारियों ने थाने में शिकायती आवेदन देकर हंगामा करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने क्या कहा ओमती पुलिस के अनुसार, चर्च पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि सुबह आराधना चल रही थी, तभी क्राइस्टचर्च बॉयज स्कूल से निष्कासित प्राचार्य लेडली मैथ्यूज वहां पहुंच गए। पवित्र स्थान में पहुंचकर उन्होंने

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जबलपुर
क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल परिसर में स्थित चर्च में रविवार सुबह आराधना के दौरान हंगामा हो गया। महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान के विशेष कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न होने से नाराज ईसाई समुदाय के लोग ओमती थाने पहुंचे। समाज और चर्च के पदाधिकारियों ने थाने में शिकायती आवेदन देकर हंगामा करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने क्या कहा
ओमती पुलिस के अनुसार, चर्च पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि सुबह आराधना चल रही थी, तभी क्राइस्टचर्च बॉयज स्कूल से निष्कासित प्राचार्य लेडली मैथ्यूज वहां पहुंच गए। पवित्र स्थान में पहुंचकर उन्होंने माइक छीन लिया और बेवजह की बातें करने लगे।

पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की
विरोध करने पर मैथ्यूज ने वहां मौजूद लोगों को धमकाया और चर्च पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस घटना से उपस्थित लोग आहत हैं। चर्च में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें उन्होंने व्यवधान उत्पन्न किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने की शिकायत की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

2