Chandigarh News: जिला अदालत के समीप नई मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन 18 जुलाई को, CJI होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़. सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत और चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकेडमी के बीच खाली पड़ी करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। पार्किंग के बनने से वकीलों और जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इस पार्किंग को कौन चलाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। यूटी प्रशासन के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन को भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बार एसोसिएशन का कहना है कि इस पार्किंग पर पहला हक वकीलों का होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौहान

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत और चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकेडमी के बीच खाली पड़ी करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।

पार्किंग के बनने से वकीलों और जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इस पार्किंग को कौन चलाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। यूटी प्रशासन के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन को भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बार एसोसिएशन का कहना है कि इस पार्किंग पर पहला हक वकीलों का होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौहान का कहना है कि वकीलों ने 13 साल पार्किंग के लिए संघर्ष किया है। इसलिए यह पार्किंग वकीलों के लिए ही होगी। करीब चार साल पहले यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था। जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वकील भी यहां काम करने के लिए आते हैं। वकीलों के लिए जिला अदालत परिसर में पार्किंग बनी है, लेकिन उसकी क्षमता काफी कम है। इस कारण आम लोगों के साथ-साथ वकीलों को भी पार्किंग के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अदालत के बाहर और बस स्टैंड के बाहर भी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिस कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम भी रहता है।

यह सुविधाएं मिलेंगी –

  • 1500 के करीब गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
  • बेसमेंट समेत चार मंजिलों पर खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां
  • 80 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
  • 30 जुलाई 2022 को गृहमंत्री अमित शाह ने किया था शिलान्यास
  • साढ़े चार एकड़ में बनी पार्किंग

प्रधान बोले-वकीलों ने 13 साल किया संघर्ष
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अशोक चौहान का कहना है कि 2013 में जिला अदालत को सेक्टर-17 से सेक्टर-43 में शिफ्ट कर दिया गया था। हम तब से यहां मल्टीलेवल पार्किंग के लिए संघर्ष कर रहे थे। यहां पार्किंग हमेशा से बड़ी समस्या रही है। करीब 1200 वकील रोजाना जिला अदालत में आते हैं और पार्किंग में ही उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस पार्किंग को वकीलों के लिए रिजर्व किया जाए।

2