चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने लॉन्च किया ‘चंडीगढ़ फर्स्ट’ अभियान, नए चेहरों पर दांव

चंडीगढ़. आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने ‘चंडीगढ़ फर्स्ट’ मिशन शुरू किया है। पार्टी ने शहर के सभी 35 वार्डों से योग्य, ईमानदार, शिक्षित और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो राजनीति को आजीविका नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते हों। आप की चंडीगढ़ कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग ने रविवार को कहा कि पार्टी 35 ऐसे नागरिकों को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है, जो ईमानदार, शिक्षित, समर्पित, आर्थिक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने ‘चंडीगढ़ फर्स्ट’ मिशन शुरू किया है। पार्टी ने शहर के सभी 35 वार्डों से योग्य, ईमानदार, शिक्षित और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो राजनीति को आजीविका नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते हों।

आप की चंडीगढ़ कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग ने रविवार को कहा कि पार्टी 35 ऐसे नागरिकों को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है, जो ईमानदार, शिक्षित, समर्पित, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और दूरदर्शी हों। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है, जो धन, दबाव और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर शहर और नागरिकों के हित में निर्णय लेने का साहस रखते हों। उन्होंने बताया कि ‘चंडीगढ़ फर्स्ट’ मिशन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, हरित, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन वाला आदर्श शहर बनाना है।

उम्मीदवारों के चयन में उनकी ईमानदारी, सामाजिक सेवा, पेशेवर उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक योगदान को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। गर्ग ने कहा कि पार्टी शिक्षकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकीलों, उद्यमियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं और अन्य जागरूक नागरिकों से अभियान से जुड़ने तथा नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए आगे आने की अपील कर रही है। योग्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से मजबूत संगठनात्मक मंच और पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का भविष्य केवल पारंपरिक राजनीति के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। समाज के ईमानदार, सक्षम और प्रतिबद्ध लोग जब नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे, तभी शहर में वास्तविक बदलाव संभव होगा।

2