Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा की रात कर लें ये 3 उपाय, चमक उठेगी किस्मत और बरसेगा धन!

चैत्र पूर्णिमा पर सिर्फ स्नान-दान ही नहीं, रात को किए गए ये गुप्त काम भी चमका सकते हैं आपकी किस्मत! जानिए सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए रात में किए जाने वाले विशेष उपाय।

Chaitra Purnima 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन चैत्र मास की पूर्णिमा का स्थान सबसे खास होता है। साल में कुल 12 पूर्णिमा आती हैं और प्रत्येक का धार्मिक महत्व अलग-अलग होता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही, मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।

इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, पवित्र नदियों में स्नान करके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, चैत्र पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

आज है हनुमान जन्मोत्सव, संकटमोचन की इन 5 शक्तियों में छिपा है सफलता का मंत्र, आत्मविश्वास से होगा बेड़ा पार

चैत्र पूर्णिमा की तिथि और समय

Chaitra Purnima 2026
चैत्र पूर्णिमा की रात कर लें ये 3 उपाय

दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन पूजा, स्नान-दान और हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

चैत्र पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही, हनुमान जयंती होने के कारण बजरंगबली की आराधना भी विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का कई गुना फल प्राप्त होता है।

चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये 3 खास उपाय

1. ईशान कोण में दीपक जलाएं

चैत्र पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से निवास करती हैं।

2. श्रीसूक्त का पाठ करें

इस दिन माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। श्रीसूक्त के नियमित पाठ से धन, वैभव और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक माना जाता है।

3. चंद्र देव को अर्घ्य दें

पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देना भी अत्यंत लाभकारी होता है। कच्चे दूध, चीनी और चावल मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करें। इससे मन की शांति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है।

हनुमान जी और श्रीराम का भाई वाला नाता, क्या है दिव्य खीर का रहस्य?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।