CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक के लिए स्थगित

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग में फंसे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. स्कूल-कॉलेज लंबे समय से बंद हैं. इस बीच एक बार फिर CBSE ने बड़ा फैसला लेते हुए एक सर्कुलर जारी किया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बढ़ते तनाव को देखे हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में कक्षा 12 की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। बोर्ड ने बताया

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली
ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग में फंसे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. स्कूल-कॉलेज लंबे समय से बंद हैं. इस बीच एक बार फिर CBSE ने बड़ा फैसला लेते हुए एक सर्कुलर जारी किया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बढ़ते तनाव को देखे हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में कक्षा 12 की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है।

बोर्ड ने बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं यानी कि अब इनका आयोजित नहीं किया जाएगा. CBSE ने इसके पीछे इन क्षेत्रों के बिगड़ते हालात को बताया है. जंग की वजह से इन जगहों पर एग्जाम कराना संभव नहीं है. इसकी वजह से एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया गया है।

पहले भी रद्द हुए हैं एग्जाम
बता दें कि इससे पहले भी CBSE इन देशों में कक्षा 10 की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर चुका है. हालांकि, 16 मार्च तक होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया था, लेकिन दिन पर दिन मिडिल ईस्ट की हालत तनावपूर्ण होती जा रही है जिसके बाद से अब परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया गया है।

15 दिनों से चल रही जंग 
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार 15 दिन से जंग चल रही है. इन हमलों में कई अधिकारियों समेत हजारों लोग मारे जा चुके हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में  टूर एंड ट्रैवल सेक्टर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Leave a Comment

2