छठ पूजा पर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा? दिल्ली से दानापुर जाने वाली इस ट्रेन में नहीं है रिजर्वेशन की झंझट

पटना  लोकआस्था के महापर्व छठ(Chhath Puja 2026) पर दिल्ली-एनसीआर से रहने वाले बिहारियों के लिए घर लौटना सबसे बड़ी समस्या होती है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट न मिलना इस समस्या को और बड़ी कर देती है। मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अन्य त्योहारी सीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों(Chhath Puja Special Train) में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आपको भी बिहार जाने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो आपके लिए जनसाधारण एक्सप्रेस (13258 / 13257) सबसे बेहतर और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है। क्यों खास है

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

पटना
 लोकआस्था के महापर्व छठ(Chhath Puja 2026) पर दिल्ली-एनसीआर से रहने वाले बिहारियों के लिए घर लौटना सबसे बड़ी समस्या होती है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट न मिलना इस समस्या को और बड़ी कर देती है। मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अन्य त्योहारी सीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों(Chhath Puja Special Train) में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आपको भी बिहार जाने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो आपके लिए जनसाधारण एक्सप्रेस (13258 / 13257) सबसे बेहतर और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है।

क्यों खास है जनसाधारण एक्सप्रेस?
रेलवे द्वारा संचालित यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) और बिहार के दानापुर (DNR) के बीच नियमित रूप से चलाई जाती है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सभी डिब्बे पूरी तरह से अनारक्षित होते हैं। इसका मतलब है कि आपको महीनों पहले से रिजर्वेशन कराने या वेटिंग लिस्ट की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप सीधा स्टेशन से जनरल टिकट खरीदकर इसमें यात्रा कर सकते हैं।

यात्रा का समय और किराया
यह ट्रेन लगभग 996 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में 17 से 18 घंटे लेती है और सप्ताह के सातों दिन चलती है। मात्र ₹305 के किफायती किराए में यह आपको सीधे बिहार पहुंचा देती है।

ट्रेन संख्या 13258 (आनंद विहार से दानापुर): यह ट्रेन रोजाना आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन सुबह 07:15 से 07:30 बजे के बीच दानापुर पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 13257 (दानापुर से आनंद विहार): वापसी के लिए यह ट्रेन दानापुर से रोजाना शाम 16:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10:25 बजे आनंद विहार पहुंचती है।

किन-किन स्टेशनों पर रुकती है ट्रेन
अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरती है। ऐसे में छठ के दौरान भीड़ से बचने के लिए समय से थोड़ा पहले स्टेशन पहुंचकर टिकट लें और अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।