Cannes 2026: ब्लैक आउटफिट में ऐश्वर्या राय और आराध्या की ट्विनिंग, Cannes के लिए हुईं रवाना

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ Cannes 2026 के लिए रवाना हो गई हैं। एयरपोर्ट पर दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं। ऐश्वर्या का स्टाइलिश ब्लेजर लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। अब फैंस उनके कान्स रेड कार्पेट अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

ब्लैक आउटफिट में ऐश्वर्या राय और आराध्या की ट्विनिंग

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 22, 2026

Cannes 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया।

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। दोनों की ट्विनिंग ने फैंस को खूब पसंद आई और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। पैपराजी के कैमरों के सामने ऐश्वर्या मुस्कुराती हुई दिखाई दीं और उन्होंने फोटोग्राफर्स को ग्रीट भी किया।

Raja Shivaji Day 21: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने रोकी ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, तीसरे गुरुवार कमाई घटी

ब्लैक आउटफिट में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज

ऐश्वर्या राय का एयरपोर्ट लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट था। उन्होंने शार्प लैपल्स वाला स्ट्रक्चर्ड ब्लैक ब्लेजर पहना था, जिस पर बारीक फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी की गई थी। ब्लेजर पर लगे एम्ब्रॉयडरी पैच पैपराजी की फ्लैश लाइट में चमकते दिखे, जिससे उनका ऑल-ब्लैक लुक और ज्यादा आकर्षक लग रहा था।

उन्होंने अपने इस लुक को स्ट्रेट-फिट ब्लैक ऑफिस पैंट के साथ पेयर किया। इसके अलावा ब्लैक हील बूट्स और ब्राउन हैंडल वाले ब्लैक बैग ने उनके पूरे आउटफिट को और स्टाइलिश बना दिया। ऐश्वर्या ने एक ब्लैक कवर-अप भी कैरी किया था, जिससे उनका एयरपोर्ट लुक काफी पॉलिश्ड और फैशनेबल नजर आया।

आराध्या के साथ ब्लैक में ट्विनिंग

ऐश्वर्या के साथ आराध्या बच्चन भी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। मां-बेटी की यह ट्विनिंग एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही। आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ बड़े इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में नजर आती हैं। इस बार भी दोनों की बॉन्डिंग और स्टाइलिश एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दोनों बेहद कॉन्फिडेंट और खुश नजर आ रही हैं। फैंस मां-बेटी के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

लॉरियल एंबेसडर के तौर पर शामिल होंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल की एंबेसडर के रूप में शामिल होंगी। पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद इस बार ऐश्वर्या कान्स में नजर न आएं, क्योंकि फैंस ने उन्हें इस साल के लॉरियल प्रमोशनल कैंपेन में नहीं देखा था। हालांकि, अब उनके रवाना होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग डे पर रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं। उनके रेड कार्पेट लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

90s स्टार राहुल रॉय फिर सुर्खियों में, ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर दिखे खुश

कान्स से ऐश्वर्या का पुराना रिश्ता

ऐश्वर्या राय पहली बार साल 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। उस समय वह शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसके अगले साल वह पहली बार लॉरियल की एंबेसडर के रूप में कान्स रेड कार्पेट पर नजर आईं। साल 2003 से ऐश्वर्या लगातार इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती रही हैं। हर साल उनका रेड कार्पेट लुक चर्चा में रहता है और इस बार भी फैंस को उनसे एक शानदार फैशन मोमेंट की उम्मीद है।