पीतमपुरा में चला बुलडोजर, मेन रोड पर बने अतिक्रमण के साथ मजार भी हटाई गई

नई दिल्ली दिल्ली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा-शालीमार बाग में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सख्त कार्रवाई की है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर अवैध रूप से बने एक धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुगम और जाम-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 14, 2026

नई दिल्ली

दिल्ली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा-शालीमार बाग में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सख्त कार्रवाई की है।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर अवैध रूप से बने एक धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुगम और जाम-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन ने मंगलवार को भी इस इलाके में बुलडोजर एक्शन जारी रखा. पीतमपुरा में पीतमपुरा-शालीमार बाग मेन रोड पर बनी मजार हटाई गई. इस मजार का निर्माण मेन रोड के बीचोबीच कराया गया था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मजार हटा दी गई. दिल्ली सरकार ने अवैध अतिक्रमण को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने आवागमन में हो रही परेशानियों, लगने वाले जाम को देखते हुए पीतमपुरा से शालीमार बाग मेन रोड के चौड़ीकरण का ऐलान किया है. इसके लिए ही अतिक्रमण हटाने का अभियान पिछले कुछ दिनों से इलाके में चल रहा है। 

सड़क का चौड़ीकरण परियोजना के लिए एक्शन
यह कार्रवाई पीतमपुरा-शालीमार बाग में सड़क का चौड़ीकरण के तहत की गई है. इस परियोजना का उद्देश्य शालीमार बाग, आजादपुर, रिंग रोड और आसपास के आवासीय व व्यावसायिक इलाकों के बीच ट्रैफिक जाम को कम करना और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। 

इसी परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के तहत शालीमार बाग के हैदरपुर इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इस अभियान के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए 3 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह सहायता का प्रावधान है। 

DDA की चेतावनी
बता दें कि DDA ने सोमवार को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है. DDA ने साफ किया था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण या अनधिकृत पार्किंग जैसी गतिविधियां मिलने पर बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की जाएगी.  DDA ने साफ किया है कि ध्वस्तीकरण अभियान का पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।