
Bulldozer Action in Aligarh : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ एक बार फिर सख्त एक्शन मोड में है। बहराइच, संभल और बलरामपुर के बाद अब बुलडोजर अलीगढ़ पहुंचा है। रेलवे रोड क्षेत्र में सीएम ग्रिड सड़क और नाले के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों की पैमाइश शुरू हो गई है, जिसमें एक मस्जिद का हिस्सा भी जांच के दायरे में आया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।











