
Bulldozer Action: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। 60 फीट चौड़ी मॉडल रोड बनाने के लिए 186 अवैध निर्माणों, मकानों और दुकानों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाए गए। इस कदम का उद्देश्य काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम मार्ग तैयार करना है। कई मकान मालिकों ने कोर्ट स्टे का दावा किया, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई जारी रखी।











