Budget Session: संसद के बजट सत्र में आज ऐसा हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। विपक्ष ने स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन पेश कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर पक्षपाती हैं। वहीं, किरण रिजिजू ने 4 फरवरी का एक वीडियो जारी कर विपक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया, जिसमें महिला सांसद पीएम की कुर्सी के आसपास दिख रही हैं।
साथ ही, India-US ट्रेड डील पर भी गर्मागर्म बहस छिड़ गई है। व्हाइट हाउस की नई फैक्ट शीट ने ट्रम्प के ‘जीरो टैरिफ’ दावे की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इसके साथ ही, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बयान ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या अमेरिका भारत को रूस से तेल खरीदने से रोक रहा है? क्या यह डील वास्तव में भारत के हित में है या विपक्ष इसे अपने राजनीतिक ‘टूलकिट’ के लिए इस्तेमाल कर रहा है? पूरी रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब देखें।









