Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि,विपक्षी नेता संसद परिसर में खाने-पीने की चीजें लाकर और व्यवधान उत्पन्न करके अनुशासनहीनता का प्रदर्शन कर रहे हैं।लोकसभा की कार्यवाही रसोई गैस-एलपीजी के मुद्दे पर चर्चा की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में विपक्ष का हंगामे पर कार्रवाई स्थगित
पहले स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि,पूरा देश उनके व्यवहार को देख रहा है जो लोकतंत्र की गरिमा के लिए उचित नहीं है।
कांग्रेस सदस्यों का आचरण बिगड़ता जा रहा-ओम बिरला
उन्होंने कहा विपक्षी दलों का मानना है कि,इस तरह के नाटकीय कृत्यों से जनता का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है। किरेण रिजिजू ने कहा…कांग्रेस सदस्यों का आचरण बिगड़ता जा रहा है।पीठासीन अधिकारी ने अनुदान की पूरक मांगों – वर्ष 2025-2026 के दूसरे सत्र पर चर्चा फिर शुरू करने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों-बीच पहुंच गए। शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
प्रश्नकाल में विपक्षी सदस्यों ने उठाए मुद्दे
इससे पहले आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी सदस्य अपने मुद्दे उठाने के लिए खड़े हो गए।ओम बिरला ने कहा,प्रश्नकाल एक महत्वपूर्ण समय होता है।इसमें सदस्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हैं कुछ सदस्य सदन में व्यवधान उत्पन्न करते हैं जो संसदीय मर्यादा के विरुद्ध है।
विपक्षी सांसदों को स्पीकर की फटकार
ओम बिरला ने कहा,सदन की गरिमा को बनाए रखना आवश्यक है चाहे वह संसद परिसर के अंदर हो या बाहर।विपक्ष का आचरण और व्यवहार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है सुनियोजित तरीके से व्यवधान उत्पन्न करना उचित नहीं है।










