
Budget Session 2026: सांसद राघव चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों की ‘मनमानी’ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मोबाइल उपभोक्ताओं की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने 28 दिन के रिचार्ज प्लान को जनता के साथ ‘बड़ा धोखा’ करार देते हुए सवाल किया कि रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत ‘इनकमिंग कॉल्स’ क्यों बंद कर दी जाती हैं? चड्ढा ने सरकार से कंपनियों की इस लूट पर लगाम लगाने की मांग की है।











