BTSC Jobs 2026: अगर आप भी तकनीकि क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
बीएड-बीटीसी या CTET के बिना स्कूलों में नौकरी मिलेगी, जानिए क्या बदल रहा है
कुल पदों का विवरण
आपको बता दें कि, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुछ 252 पदों पर नियुक्ति भरी जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन और अन्य तकनीकी ट्रेड से जुड़े पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को बिहार के अलग-अलग सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थानों और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नियुक्त किया जाएगा। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो शिक्षण के साथ तकनीकी कौशल का उपयोग करना चाहते हैं।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन जैसे ट्रेड में कार्य अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है। इससे उनके चयन की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
CBSE 10th Result 2026 Declared: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट आउट, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकें।
आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी जरूरत के समय उपयोग किया जा सके।
MP Board Result 2026 OUT: जारी हुए 10वीं-12वीं के नतीजे, कुमारी प्रतिभा ने किया हाईस्कूल में टॉप!









