सीमा पर आमने-सामने BSF-BGB, बांग्लादेशी नागरिक की मौत के बाद भारतीय युवक के अपहरण से तनाव

ढाका  बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ने की खबर है। बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्स ने कहा है कि भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बांग्लादेशी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने मृतक की पहचान कुलाउरी के मुरीछारा स्लम में रहने वाले 20 साल के तारा मिया के रूप में की है, जो भारतीय सीमा में घुस गया था। BSF ने घुसपैठियों पर चलाई गोली BGB की बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल सरकार आसिफ महमूद ने बताया कि रविवार 9 जुलाई को सुबह करीब

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ढाका
 बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ने की खबर है। बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्स ने कहा है कि भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बांग्लादेशी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने मृतक की पहचान कुलाउरी के मुरीछारा स्लम में रहने वाले 20 साल के तारा मिया के रूप में की है, जो भारतीय सीमा में घुस गया था।

BSF ने घुसपैठियों पर चलाई गोली
BGB की बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल सरकार आसिफ महमूद ने बताया कि रविवार 9 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे तस्करों का एक समूह कुलाउरा सीमा से भारतीय इलाके में घुस गया था। BSF ने कथित तस्करों के समूह पर गोली चलाई, जिसमें तारा मिया की मौत हो गई। तारा मिया के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

बांग्लादेशियों ने भारतीय को किया अगवा
इसके पहले शनिवार को बांग्लादेश जिले के पंचगढ़ जिले में भारतीय सीमा पर तनाव बढ़ गया जब स्थानीय लोगों ने एक भारतीय युवक को अगवा कर लिया। अगवा किए गए भारतीय नागरिक की पहचान भारत के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज इलाके में रहने वाले 35 साल के दीपांकर गोप के रूप में हुई है।

बांग्लादेशियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम एक 78 साल के बांग्लादेशी को बीएसएफ के हाथों कथित अपहरण के जवाब में उठाया है। तनाव बढ़ने के बीच बीजीबी और बीएसएफ के कंपनी कमांडरों की फ्लैग मीटिंग हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोप को शनिवार सुबह बिराजोत सीमा पर मेन पिलर नंबर 742 के सब-पिलर नंबर 12 के पास पकड़ा गया। इसमें कहा गया कि दीपांकर गोप बांग्लादेशी इलाके में गन्ने के खेत में घुस गया था।

बांग्लादेश नागरिक को छोड़ने की मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके पहले एक बांग्लादेशी किसान तमीज उद्दीन को बीएसएफ ने पकड़ लिया था। आरोप है कि तमीज उद्दीन बुधवार सुबह अपनी गाय खोजते हुए बिराजोत बॉर्डर इलाके में गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर बीएसएफ तमीज उद्दीन को वापस बांग्लादेश भेज देती है तो गोप को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
विवेक सिंह

2