UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह का ‘साइकिल’ कनेक्शन! समर्थक की बात सुनकर क्यों हंस पड़े पूर्व सांसद?

UP Politics: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. सत्तारुढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हल्के-फुल्के अंदाम में बातचीत करते दिखाई दे रहे है. वीडियो में समर्थक उनसे जुड़ा एक सपना सुनाता है, जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का जवाब वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी का कारण

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 6, 2026

UP Politics: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. सत्तारुढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हल्के-फुल्के अंदाम में बातचीत करते दिखाई दे रहे है. वीडियो में समर्थक उनसे जुड़ा एक सपना सुनाता है, जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का जवाब वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी का कारण बन जाता है.

बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक ने सुनाया साइकिल वाला सपना

आपको बता दे कि, वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि बृजभूषण शरण सिंह कुछ समर्थकों के साथ कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान एक समर्थक उनके सामने पहुंचता है और उनसे बातचीत शुरू करता है। समर्थक कहता है कि उसने रात में एक सपना देखा है। इसके बाद वह बताता है कि सपने में उसने देखा कि बृजभूषण शरण सिंह का चुनाव चिह्न साइकिल है। समर्थक की यह बात सुनकर बृजभूषण शरण सिंह पहले मुस्कुराते हैं और फिर हंसते हुए तत्काल कहते हैं- ‘भक्क’।

‘साइकिल’ का जिक्र होते ही हंस पड़े पूर्व सांसद

बताते चले कि, समर्थक की बात पर बृजभूषण शरण सिंह का यह मजेदार रिएक्शन वीडियो में मौजूद लोगों को भी हंसा देता है। उनके साथ चल रहे अन्य लोग भी जोरदार ठहाका लगाते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में बातचीत का अंदाज हल्का-फुल्का है, लेकिन चुनावी समय होने के कारण सोशल मीडिया पर इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर साइकिल का जिक्र होने की वजह से लोग इसे समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न से जोड़कर देख रहे हैं।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

बृजभूषण शरण सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग अपने-अपने नजरिए से वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की राजनीति से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, सिर्फ इस बातचीत के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के किसी राजनीतिक कदम या भविष्य की रणनीति को लेकर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वीडियो में फिलहाल केवल एक समर्थक द्वारा सुनाया गया सपना और उस पर पूर्व सांसद की हंसी दिखाई देती है।

अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह पहले भी समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर सकारात्मक बयान दे चुके हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों की चर्चा समय-समय पर होती रही है। बृजभूषण शरण सिंह ने भी कई मौकों पर अखिलेश यादव के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया है। इसी वजह से साइकिल वाले इस वीडियो को लेकर राजनीतिक चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।

‘अखिलेश के बिना इंडिया गठबंधन में सब सूना’ वाले बयान से भी चर्चा

पिछले दिनों बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान भी चर्चा में आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के बिना इंडिया गठबंधन में सब सूना है। उनके इस बयान के बाद भी यूपी की राजनीति में उनके रुख को लेकर चर्चाएं हुई थीं। हालांकि, उनके बयानों को उनकी अपनी राजनीतिक टिप्पणी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। भाजपा में रहते हुए सपा नेता की तारीफ करने को लेकर भी राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं।

बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के व्यक्तिगत संबंध

बृजभूषण शरण सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके और अखिलेश यादव के बीच व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करते। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी में हैं, जबकि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

साइकिल वाले वीडियो से फिर शुरू हुई राजनीतिक अटकलें

अब समर्थक के साथ हुई इस छोटी सी बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह का ‘भक्क’ वाला जवाब लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, साइकिल का जिक्र होने से इसे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो अपने आप में किसी राजनीतिक गठबंधन, दल बदल या चुनावी फैसले की पुष्टि नहीं करता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बृजभूषण शरण सिंह की भूमिका पर आगे आने वाले उनके आधिकारिक बयानों से ही तस्वीर स्पष्ट होगी।