UP News: BRICS समिट पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया देख रहा नया भारत

BRICS समिट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भारत की वैश्विक ताकत और बदलती भूमिका का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति, G20 की सफलता और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। वहीं पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर यूपी में 11 प्रमुख कार्यक्रम होंगे।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS समिट को नए भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और बदलती भूमिका का प्रतीक बताया है। सीएम योगी ने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन भारत की वैश्विक स्थिति, बढ़ते प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत होती भूमिका को दुनिया के सामने रख रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन नए भारत के सामर्थ्य और उसके नए विजन का दर्शन कराता है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक ताकत मजबूत

UP News
BRICS से दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा

बताते चले कि, सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने देश को विकास और आत्मनिर्भरता का नया विजन दिया है। आज भारत किसी दूसरे देश के पीछे चलने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच इसी बदलते भारत की तस्वीर को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

भारत टॉप फाइव इकोनॉमी में, G20 से दुनिया को दिखी क्षमता

इसी कड़ी में आगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल हुआ है। इसके साथ ही भारत ने G20 सम्मेलन की सफल मेजबानी कर पूरी दुनिया को अपनी क्षमता, संगठन शक्ति और नए दृष्टिकोण से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला देश बन चुका है।

पीएम मोदी के 25 साल का सार्वजनिक जीवन बना बड़ा अभियान

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और अनेक योजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं और फैसलों का प्रभाव न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। BRICS जैसे वैश्विक मंच नए भारत के इसी परिवर्तन और बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करते हैं।

घर-घर पहुंचेगा सरकार के काम का संदेश

UP News
BRICS समिट पर योगी का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य सरकार के काम और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत की क्षमता का उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना महामारी के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस वैक्सीन को भारत में आने में कभी करीब 100 वर्ष लग गए थे, उसी भारत ने कोरोना संकट के दौरान रिकॉर्ड समय में वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि यह भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण है। केंद्र सरकार ने महामारी और उसके बाद के दौर में करोड़ों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू कीं।

12 करोड़ शौचालय और 3 करोड़ बिजली कनेक्शन

सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में करीब 80 करोड़ लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया गया। इसके अलावा 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण और 3 करोड़ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने जैसे बड़े कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव लाने का काम किया है और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया है।

अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर बड़े फैसलों का जिक्र

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें अनुच्छेद 370 हटाना और तीन तलाक के खिलाफ कानून जैसे फैसले प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यूपी में प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पर 11 प्रमुख कार्यक्रम

UP News

पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर उत्तर प्रदेश में 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की प्रमुख पहलुओं को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। BRICS समिट से लेकर सेवा दिवस तक, बीजेपी इसे नए भारत की उपलब्धियों और बदलती वैश्विक भूमिका को जनता तक पहुंचाने के बड़े अभियान के तौर पर आगे बढ़ा रही है।

2