Box Office: Dhurandhar 2 का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लेकिन इसी बीच एक और फिल्म है जो इस बड़ी रिलीज के बावजूद मजबूती से टिकी हुई है-Aadu 3। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार बनी हुई है। खास बात यह है कि ‘आडू 3’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे बड़ी सफलता की श्रेणी में खड़ा करता है।
भारत में स्थिर कमाई
आपको बता दें कि, ‘आडू 3’ में शाजी पप्पन और उनकी टीम की वापसी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकडेज में घट जाती है, लेकिन इस फिल्म ने इस ट्रेंड को तोड़ा है और लगातार स्थिर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 36.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 42.26 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
दिन-प्रतिदिन कमाई में हल्की गिरावट
हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, जो सामान्य बात है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने लगभग 2.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सातवें दिन यह कमाई घटकर करीब 2.03 करोड़ रुपये रह गई। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 35.03 करोड़ रुपये था। इसके बाद दूसरे हफ्ते के आठवें दिन फिल्म ने करीब 1.52 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 36.55 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
Navratri 2026: नवरात्रि अष्टमी पर कपिल शर्मा का खास अंदाज, घर में किया कन्या पूजन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पार किया 100 करोड़

‘आडू 3’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 99.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि आठवें दिन के विदेशी कलेक्शन को जोड़ने के बाद यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार चला गया, जो फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कहानी में फैंटेसी और इतिहास का अनोखा मेल
इस फिल्म का निर्देशन Midhun Manuel Thomas ने किया है। ‘आडू 3’ इस फ्रैंचाइज़ी को एक नए अंदाज में पेश करती है, जिसमें कॉमेडी के साथ फैंटेसी और ऐतिहासिक तत्वों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी शाजी पप्पन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Jayasurya ने निभाया है। कहानी में एक रहस्यमयी “स्टार डस्ट” पत्थर का जिक्र है, जो समय और शक्ति को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है।
फिल्म की कहानी वर्तमान समय (2026) और 18वीं सदी के बीच घूमती रहती है। पुराने समय में किरदार अपने ऐतिहासिक रूप में दिखाई देते हैं, जहां शाजी पप्पन को पद्मनाभ थंबुरन नाम के एक स्थानीय राजा के रूप में दिखाया गया है।
Dhurandhar 2: ओटीटी पर देशभक्ति की ताकत, इस फिल्म ने धुरंधर 2 को दिया टक्कर









