Box Office Collection: ‘इरुमुडी’ की धुआंधार कमाई, ‘आवारापन 2’ ने भी बढ़ाया कलेक्शन; जानें पूरी रिपोर्ट

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, जबकि इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ाई। जानिए किस फिल्म ने कितने करोड़ बटोरे और किसका प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर रहा।

‘आवारापन 2’ ने भी बढ़ाया कलेक्शन; जानें पूरी रिपोर्ट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 26, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Box Office Collection: सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में सुस्ती देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार आते ही तस्वीर बदल गई। ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे’ का फायदा कई फिल्मों को मिला और बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की कमाई में रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ सबसे आगे रही। वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी दूसरे मंगलवार को अपनी कमाई में अच्छा उछाल दर्ज किया। आइए जानते हैं अलग-अलग फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा।

Kuku Kohli Death: ‘फूल और कांटे’ डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन, राज कपूर

‘आवारापन 2’ की कमाई में आया उछाल

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सोमवार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9,223 शो के जरिए करीब 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 143 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 170.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने 12वें दिन करीब 0.50 करोड़ रुपये कमाए। इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 31.30 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 201.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार रही धीमी

‘बंटवारा 1947’ को मंगलवार को ज्यादा बड़ा फायदा नहीं मिला। फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2,688 शो में करीब 55 लाख रुपये की नेट कमाई की।भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 37.70 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 44.72 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशों में 12वें दिन फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये कमाए। इसका ओवरसीज ग्रॉस 9.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 53.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘इरुमुडी’ ने मंगलवार को मचाया धमाल

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ मंगलवार की कमाई में सबसे आगे रही। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 12.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इस जबरदस्त कमाई के साथ ‘इरुमुडी’ का भारत में पांच दिनों का कुल नेट कलेक्शन 75.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने भी पकड़ी रफ्तार

सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में भी दूसरे मंगलवार को मामूली तेजी देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन करीब 2.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।इसके साथ भारत में फिल्म का 12 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 105.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘डीसी’ की कमाई में हल्का सुधार

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को करीब 92 लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने 1,017 शो से यह कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 67.24 करोड़ रुपये हो गया है।

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा जारी

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को भी कमाई में बढ़त दिखाई। फिल्म ने करीब 1.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का 27 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 487.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मजबूत प्रदर्शन लगातार जारी है।

हिमांशी खुराना का आसिम रियाज को करारा जवाब, बोलीं- ‘प्रूफ चाहिए तो हर