Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 को रिलीज़ से पहले बड़ा झटका, फैंस में चिंता

सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन डिजिटल कॉपी में देरी के कारण सुबह के शो देर से शुरू हो सकते हैं।

Border 2 BO Day 17

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 23, 2026

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन रिलीज़ से ठीक पहले फिल्म से जुड़े एक बड़े मुद्दे ने निर्माताओं और थिएटर मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देशभर के डिस्ट्रिब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों को अभी तक फिल्म की डिजिटल कॉपी नहीं मिली है। आम तौर पर यह प्रक्रिया रिलीज से पहले पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार देरी के कारण सुबह के शो खतरे में हैं।

Border 2 Advance Booking: पहले दिन धमाका! Border 2 की एडवांस टिकट सेल हुई रिकॉर्ड तोड़

डिजिटल डिलीवरी में देरी

Border 2
बॉर्डर 2 को रिलीज़ से पहले बड़ा झटका

फिल्म की डिजिटल डिलीवरी प्लेटफॉर्म यूएफओ मूवीज़ ने थिएटर मालिकों और रीजनल डिस्ट्रिब्यूटर्स को बताया कि डाउनलोड प्रोसेस में और देरी हो सकती है। फिल्म की फाइनल कॉपी आधी रात के आसपास उपलब्ध होने की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा हालात के अनुसार सुबह के शो का समय पर होना मुश्किल लगता है।

थिएटर मालिकों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचित किया गया कि फिल्म का डाउनलोड 23 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। मैसेज में कहा गया “डियर ऑल, बॉर्डर 2 का डाउनलोड 23 जनवरी, 2026 को सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। प्लीज सिस्टम चालू रखें, थैंक्यू यूएफओ मूवीज़।” इस जानकारी के बाद, जिन सिनेमाघरों ने पहले से सुबह के शो बुक किए थे, उनकी चिंता बढ़ गई है कि क्या वे समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर पाएंगे।

सुबह के शो पर असमंजस

अगर डाउनलोड सुबह 6:30 बजे शुरू होता है, तो स्पष्ट नहीं है कि सिनेमाघर टाइम पर डाउनलोड और टेस्टिंग पूरी कर पाएंगे या नहीं। कई जगहों पर इस प्रक्रिया में कई घंटे लग सकते हैं। ऐसे में यह संभावना है कि सुबह का पहला शो कैंसिल या देरी के साथ शुरू हो। हालांकि, फिल्म निर्माताओं या डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से अभी तक रिलीज़ प्लानिंग में कोई बदलाव या आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बॉर्डर 2 के मुख्य कलाकार और टीम

Border 2
बॉर्डर 2 को रिलीज़ से पहले बड़ा झटका

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है और दर्शकों में पहले ही उत्सुकता बढ़ा चुकी है।

रिलीज़ को लेकर दर्शकों की उम्मीद

फिल्म के फैंस और सिनेमाघर मालिक दोनों ही सुबह के शो के लिए बेचैन हैं। डिजिटल कॉपी की देरी ने चिंता बढ़ा दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि समय पर डाउनलोड पूरा होने पर दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन का आज ऐलान: क्या भारत की ‘होमबाउंड’ मारेगी बाजी, जानिए LIVE डिटेल्स