Border 2 Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी, फैंस हुए इमोशनल

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने इसे साल की पहली ब्लॉकबस्टर बताते हुए जमकर तारीफ की है।

Border 2 BO Day 13

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 23, 2026

Border 2 Review: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही काफी उत्साह पैदा कर दिया था, जिसके चलते एडवांस बुकिंग शानदार रही। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी और सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने लगे। बॉर्डर 2 ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है और इसे 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।

Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 को रिलीज़ से पहले बड़ा झटका, फैंस में चिंता

फैंस का उत्साह और रिव्यू

Border 2 Review
‘बॉर्डर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी

‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल है और यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म का दायरा बड़ा और इमोशन से भरा हुआ है, जिससे दर्शकों को सिनेमाघरों में बैठकर देशभक्ति का अनुभव हुआ।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हाई ऑक्टेन वर्ज़न, सिनेमैटिक जीत, रेटिंग 4.5/5, प्योर एड्रेनालाईन और रॉ इमोशंस। यह देशभक्ति फिल्म मेकिंग में मास्टर क्लास है। सनी हर फ्रेम में सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए अनमैच्ड इंटेंसिटी के साथ लौटे हैं।”

एक अन्य दर्शक ने कहा, “बॉर्डर 2 बड़े स्केल, गहरी भावनाओं और ज़बरदस्त राष्ट्रवाद के साथ देशभक्तिपूर्ण मास सिनेमा की आत्मा को वापस लाती है। यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि सिनेमाघरों के लिए बनाया गया एक इमोशन-पैक्ड बैटलफिल्ड एक्सपीरियंस है।” कई और यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया।

बॉर्डर 2: साल की पहली ब्लॉकबस्टर

एक रिव्यू में लिखा गया, “बॉर्डर 2 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर है। यह बॉर्डर पार्ट 1 के लेवल की तुलना में अलग है, लेकिन बड़े पैमाने, गहरी भावनाओं और प्रभावशाली देशभक्ति के साथ दर्शकों को रोमांचित करती है। सनी देओल का जलवा लौट आया है और वरुण धवन ने अपने सभी को-स्टार्स से बेहतर परफॉर्म किया है। डायलॉग्स प्रभावशाली, हार्ड हिटिंग और देशभक्तिपूर्ण हैं।”

फिल्म को देखने वाले कई दर्शकों ने इसे देशभक्ति से भरा और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव बताया।

स्टार कास्ट और किरदार

Border 2 Review
‘बॉर्डर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी

सनी देओल – लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर

वरुण धवन – मेजर होशियार सिंह दहिया, पीवीसी

दिलजीत दोसांझ – फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों

अहान शेट्टी – लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पियस अल्फ्रेड नोरोन्हा, एमवीसी

मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा – महत्वपूर्ण भूमिका

फिल्म में युद्ध के दृश्यों, भावनात्मक कथानक और देशभक्ति की झलक प्रमुख आकर्षण हैं। बॉर्डर 2 दर्शकों को सिर्फ़ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देशभक्ति और इमोशन का शानदार पैकेज भी देती है।

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल पर ठगी का आरोप, जानें पूरा मामला