Border 2 OTT Release: बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट फाइनल, जानें कब देख पाएंगे

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, और अब इस वॉर ड्रामा की OTT रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Border 2 OTT Release

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 4, 2026

Border 2 OTT Release: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 1997 की कल्ट क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल की है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने इसे सराहा है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने शानदार कमाई की है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब देख पाएंगे।

मृणाल ठाकुर ने खोला राज़: वैलेंटाइन डे पर होगी शादी, धनुष के साथ बनेगी नई शुरुआत

बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट

Border 2 OTT Release
बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट फाइनल

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। यह वॉर ड्रामा 2026 की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। इंडियन और ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का प्रदर्शन

फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 286 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। तीसरे वीकेंड तक इसके 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज़ के दो हफ्ते पूरे करने से पहले ही अपना 275 करोड़ रुपये का बजट वसूल कर लिया। ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि अगर फिल्म की मौजूदा रफ्तार बरकरार रही तो यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने से पहले ही 400 करोड़ रुपये का ग्लोबल आंकड़ा पार कर सकती है।

बॉर्डर 2 की कहानी और कलाकार

बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1997 की बॉर्डर का स्टैंडअलोन सीक्वल है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म में सनी देओल अपने फैंस के पसंदीदा किरदार लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में कमबैक कर रहे हैं। यह मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा युद्ध के महत्वपूर्ण पलों को दिखाता है, जिसमें बसंतर की लड़ाई और ऑपरेशन चंगेज़ खान शामिल हैं। फिल्म भारतीय सैनिकों की हिम्मत, बलिदान और रणनीति को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है।

Dhurandhar 2 Teaser: छोटा वीडियो, बड़ा असर! 1 मिनट 12 सेकेंड में जीत लेगा दिल