Border 2 First Review Out: ‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, सनी देओल का सीन रूला देगा

सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसमें सनी देओल के दमदार और भावुक अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

Border 2 BO Day 11

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 22, 2026

Border 2 First Review Out: साल 1997 में आई सुपरहिट वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब रिलीज से बस कुछ ही घंटे दूर है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से भरी इस फिल्म को पहले दिन देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। एडवांस बुकिंग और प्री-सेल के आंकड़े पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली है। इसी बीच अब ‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Border 2 Advance Box Office Collection Day 1: एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर होगी धमाकेदार ओपनिंग

रिलीज से पहले आया बॉर्डर 2 का पहला रिव्यू

Border 2 First Review Out
‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसका फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है। अभिषेक नाम के इस यूजर का रिव्यू सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है।

अपने पोस्ट में अभिषेक ने बताया कि फिल्म का एक खास सीन ऐसा है, जिसने सेंसर स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद दर्शकों की आंखें नम कर दीं। यह सीन सनी देओल के किरदार से जुड़ा हुआ है, जहां वह अपने शहीद बेटे का अंतिम संस्कार करते नजर आते हैं।

सनी देओल का इमोशनल सीन बना फिल्म की जान

पहले रिव्यू के अनुसार, यह सीन बेहद भावुक है और किसी भी पिता के दिल को छू सकता है। यूजर ने लिखा कि भले ही सेना से जुड़े परिवार मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, लेकिन वे भी आखिरकार इंसान ही होते हैं। अपने बेटे को खोने का दर्द और उस क्षण की भावनाएं पर्दे पर इतनी सच्चाई से दिखाई गई हैं कि दर्शक खुद को रोने से रोक नहीं पाए।

यही वजह है कि सनी देओल का यह सीन पहले रिव्यू में सबसे ज्यादा चर्चा में है और माना जा रहा है कि यह फिल्म का सबसे ताकतवर पल साबित हो सकता है।

1997 की ‘बॉर्डर’ की यादें होंगी ताजा

साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के दमदार और देशभक्ति से भरे अभिनय को आज भी दर्शक याद करते हैं। अब करीब 29 साल बाद, उसी फिल्म के सीक्वल में सनी देओल की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि सनी देओल ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म के बाद इसके सीक्वल में भी वापसी की है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

Border 2 First Review Out
‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेस्दा राणा और पटमवीर चीमा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो इसे गणतंत्र दिवस के माहौल से और भी खास बना देती है।

पहले रिव्यू से बढ़ी उम्मीदें

पहले रिव्यू को देखकर इतना साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, बलिदान और देशभक्ति की गहरी कहानी लेकर आ रही है। सनी देओल का इमोशनल अंदाज दर्शकों के दिलों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

बॉर्डर 2 पर राशिद खान का बयान, वरुण और सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया