Border 2 Box Office Day 5: बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 5वें दिन भी कमाई में बरकरार

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 5वें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखी, लेकिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Border 2 Box Office Day 5: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स हासिल किया है। इसकी कहानी, युद्ध दृश्य और स्टार कास्ट की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म ट्रेंड कर रही है और लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से किया संन्यास का किया ऐलान, पोस्ट कर बताई वजह

5वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

Border 2 Box Office Day 5
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 21.67% के उछाल के साथ 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन 49.32% की तेजी के साथ 54.5 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन 8.26% बढ़त के साथ 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का पांच दिन का कुल कलेक्शन अब 196.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

5वें दिन रिकॉर्ड तोड़ने में नहीं सफल

हालांकि फिल्म ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रिलीज के पांचवें दिन ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। धुरंधर ने इसी दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘बॉर्डर 2’ के 19.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन पिछड़ गया, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही।

अन्य फिल्मों को छोड़ा पीछे

Border 2 Box Office Day 5
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

पांचवें दिन के कलेक्शन में ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इनमें ‘धूम 3’ (19.49 करोड़), ‘पीके’ (19.36 करोड़), ‘द कश्मीर फाइल्स’ (18 करोड़), ‘टाइगर 3’ (18 करोड़), ‘एयरलिफ्ट’ (17.8 करोड़), ‘ओमजी 2’ (17.1 करोड़), ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (17.08 करोड़), ‘कबीर सिंह’ (16.53 करोड़), ‘कल्कि 2898एडी’ (16.5 करोड़), ‘गुड न्यूज’ (16.2 करोड़), ‘दबंग 2’ (15.78 करोड़), ‘गोल्ड’ (15.55 करोड़), ‘तानहा जी द अनसंग वॉरियर’ (15.13 करोड़), और ‘आरआरआर’ (15.02 करोड़) शामिल हैं।

फिल्म की लोकप्रियता और सोशल मीडिया ट्रेंड

‘बॉर्डर 2’ की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी दमदार कहानी, युद्ध दृश्य और स्टार कास्ट का शानदार अभिनय है। दर्शक सिनेमाघरों में भारी संख्या में फिल्म देखने आ रहे हैं, जिससे यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेंड और दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू इसे और अधिक चर्चा में ला रहे हैं।

हॉलीवुड में हीरोइनों को कठपुतली समझा जाता है” — क्रिस्टन स्टीवर्ट का चौंकाने वाला खुलासा