Border 2 Box Office Day 2: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी यह वॉर-एक्शन फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
Battle of Galwan: बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज, सलमान खान ने जीता दर्शकों का दिल
पहले दिन की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इस आंकड़े के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। खास बात यह है कि इसने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे पहले दिन 29 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
दूसरे दिन का प्रदर्शन
शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन शाम चार बजे तक ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 15.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन: 30 करोड़
- दूसरा दिन: 58 करोड़ (शाम 4 बजे तक)
- कुल: 58 करोड़
ऑक्यूपेंसी और टिकट बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह के शोज में फिल्म की 15.51% मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि पहले दिन यह आंकड़ा 19.51% था। हालांकि, फिल्म का बज़ और ट्रेंड्स बेहद मजबूत हैं। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिल्म की 2.23 लाख टिकटें बिक चुकी थीं। इन आंकड़ों से साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ दूसरे दिन भी 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
Border 2 box office collection day 1: ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर गूंजा सनी का दम
फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन
‘बॉर्डर 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मुंबई में फिल्म की कास्ट के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉंस का असर कलाकारों के चेहरों पर भी साफ दिखाई दिया।
Border 2:1971 की जंग के नायक Hoshiar Singh Dahiya की वीरगाथा, देखिये उनकी अमर कहानी










