Border 2 Box Office Day 15: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी 2026 की ब्लॉकबस्टर, रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है।

Border 2 Box Office Day 15

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

Border 2 Box Office Day 15: अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 2026 की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग दी और पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर दी। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई, फिर भी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा और दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी रही।

फिल्मी दुनिया से जेल तक: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा, ऐसे फंसी पुलिस के जाल में

रिलीज के 15वें दिन बॉर्डर 2 का कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 15
‘बॉर्डर 2’ बनी 2026 की ब्लॉकबस्टर

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस वॉर बेस्ड फिल्म ने रिलीज़ के पहले दो हफ्तों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। शुरुआत 30 करोड़ के साथ हुई और पहले हफ्ते में फिल्म ने 220 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी। दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में 68.72 प्रतिशत की गिरावट आई, बावजूद इसके फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये और जोड़े।

अब फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। रिलीज़ के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दिन का कलेक्शन फिल्म के अब तक के सबसे कम कलेक्शन में से एक है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 15 दिनों में बॉर्डर 2 की कुल कमाई 297.25 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में रिलीज़ के कुल 14 दिनों का कलेक्शन 323.89 करोड़ था। 15वें दिन के 2.85 करोड़ जुड़ने के बाद, फिल्म की कुल कमाई 325 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ने के कितने करीब है बॉर्डर 2?

‘बॉर्डर 2’ ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ने के बेहद करीब है। सैयारा का कुल लाइफटाइम कलेक्शन 337.78 करोड़ रुपये था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 तीसरे वीकेंड में अपने कलेक्शन को और बढ़ा पाएगी और सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

बॉर्डर 2 की कहानी और स्टार कास्ट

‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं:

सनी देओल

वरुण धवन

दिलजीत दोसांझ

अहान शेट्टी

मोना सिंह

मेधा राणा

सोनम बाजवा

आन्या सिंह

फिल्म का निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज़ ने किया है।

Border 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर तहलका, नई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ के सामने फेल, देखें आंकड़े