Border 2 BO Day 14: ‘बॉर्डर 2’ ने किया 14वें दिन धमाका, सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ पीछे

‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के दो हफ्ते पूरे होते ही फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है।

Border 2 BO Day 17

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Border 2 BO Day 14: सनी देओल स्टारर हाई-ऑक्टेन वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भले ही फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला हो, लेकिन यह हर दिन 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर रही है। वीकडेज में इतनी मजबूत कमाई किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती, अभिनेता राजपाल यादव को जाना पड़ा तिहाड़ जेल

14वें दिन का कलेक्शन

Border 2 BO Day 14
‘बॉर्डर 2’ ने किया 14वें दिन धमाका

1997 की सुपरहिट वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के दो हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को लगभग 4 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 294.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

डे-वाइज कलेक्शन

मेकर्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन – 224.25 करोड़ रुपये

8वें दिन – 12.53 करोड़ रुपये

9वें दिन – 20.17 करोड़ रुपये

10वें दिन – 24.22 करोड़ रुपये

11वें दिन – 6.52 करोड़ रुपये

12वें दिन – 6.69 करोड़ रुपये

13वें दिन – 4.88 करोड़ रुपये

14वें दिन – 3.35 करोड़ रुपये (सैकनिल्क अनुमान)

इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब तक 323.33 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘बजरंगी भाईजान’ को पीछे छोड़ा

‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने 323.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि 2015 में रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ रुपये था। इस तरह सनी देओल की फिल्म ने सलमान खान की इस बड़ी हिट को मात दे दी है। अब सबकी नजरें तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं, क्योंकि ट्रेंड के मुताबिक वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिलती है।

साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर

‘बॉर्डर 2’ ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है और साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब भी हासिल कर लिया है। फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को वॉर ड्रामा और देशभक्ति से जुड़ी कहानियां अब भी बेहद पसंद आती हैं।

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सपोर्टिंग रोल में नजर आ रही हैं।

‘एनिमल 2’ में बड़ा ट्विस्ट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये मशहूर स्टार, जानें कब शुरू होगा फिल्म का शूट

2