Border 2 BO Day 13: बॉर्डर 2 ने दिखाई ताकत, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म को पछाड़ा

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 13वें दिन भी इसने करोड़ों की कमाई करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और दर्शकों का उत्साह बरकरार है।

Border 2 BO Day 17

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 5, 2026

Border 2 BO Day 13: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है और साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग अपने नाम कर लिया है। रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए अच्छी कमाई की है।

Black Movie: ‘ब्लैक’ की 21वीं सालगिरह, जानें फिल्म को बॉलीवुड का क्लासिक बनाने वाले फैक्ट्स

‘बॉर्डर 2’ का 13वें दिन का कलेक्शन

Border 2 BO Day 13
बॉर्डर 2 ने दिखाई ताकत

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में ही 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में वीकडेज की वजह से इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले हफ्ते के बाद 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़, 9वें दिन 17.75 करोड़, 10वें दिन 22.5 करोड़, 11वें और 12वें दिन समान रूप से 5.75 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के 13वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही 13 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 290.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

बॉर्डर 2 बनाम स्काई फोर्स

बॉर्डर 2 ने दूसरे हफ्ते में अपनी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई, लेकिन इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को भी पीछे छोड़ दिया। ‘स्काई फोर्स’ ने अपने दूसरे बुधवार को केवल 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘बॉर्डर 2’ की कमाई 4 करोड़ रही। इससे साफ हो गया कि सनी देओल की फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच अभी भी लोकप्रिय बनी हुई है।

300 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए कितना चाहिए?

Border 2 BO Day 13
बॉर्डर 2 ने दिखाई ताकत

फिल्म का बजट लगभग 275 करोड़ रुपये था और इसे पहले ही रिकवरी कर ली गई है। अब ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब है। 13वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 290.75 करोड़ रुपये रही। यानी अब केवल 10 करोड़ और कमाए जाने की जरूरत है, और यह माइलस्टोन भी हासिल कर लेगी। यदि इसी रफ्तार से कमाई जारी रही, तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म यह उपलब्धि हासिल कर सकती है और साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बनने का गौरव हासिल करेगी।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी, 7 साल बाद भारतीय सिनेमा में करेंगी एंट्री