Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले चार दिनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे।
Border 2 Worldwide BO Day 3: ‘बॉर्डर 2’ का कहर जारी, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार
तीन दिन में बॉर्डर 2 का शानदार कलेक्शन
1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल के रूप में आई ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह जगाया। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 21.67% की तेजी आई और इस दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए। तीसरे दिन बॉर्डर 2 की कमाई में और उछाल आया और यह 54.5 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। ऐसे में रिलीज के पहले तीन दिनों का कुल कलेक्शन 121 करोड़ रुपये रहा।
चौथे दिन की एडवांस बुकिंग

रिपब्लिक डे पर चौथे दिन की शुरुआत से ही बॉर्डर 2 ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार रही। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन की एडवांस बुकिंग 27.05 करोड़ रुपये तक रही। रिपब्लिक डे पर दोपहर 1.30 बजे तक फिल्म ने 13.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम और रात के शोज में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है और संभव है कि यह संडे की कमाई को भी पार कर जाए।
Padma Awards 2026: सिनेमा के सितारे धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने की घोषणा
चार दिन का कुल कलेक्शन
- पहला दिन: 30 करोड़
- दूसरा दिन: 36.5 करोड़
- तीसरा दिन: 54.5 करोड़
- चौथा दिन (1.30 बजे तक): 13.27 करोड़
- कुल कलेक्शन (Day 1-4): 134.27 करोड़
ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया
Sacnilk के मुताबिक, चौथे दिन बॉर्डर 2 की सुबह की शो की ऑक्यूपेंसी 40.39% रही, जो अब तक की सबसे ज्यादा सुबह की ऑक्यूपेंसी है। ट्रेंड को देखते हुए दोपहर, शाम और रात के शोज में इस ऑक्यूपेंसी में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती बॉर्डर 2
रिपब्लिक डे पर फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी। दर्शकों की संख्या शाम और रात के शो में बढ़ने की उम्मीद के साथ, यह फिल्म आज 200 करोड़ क्लब में प्रवेश कर सकती है। बॉक्स ऑफिस की नजरें पूरी तरह इस फिल्म पर टिकी हुई हैं।
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी और एक्शन दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित कर रहे हैं।










