Border 2: बॉर्डर 2 को मिली U/A 13+ रेटिंग, बिना कट होगी रिलीज, 3 घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म

फिल्म बॉर्डर 2 को CBFC से U/A 13+ रेटिंग मिल गई है और इसे बिना किसी कट के पास किया गया है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 16 मिनट है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में शामिल हो गई है।

Border 2 Box Office Day 15

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Border 2: 1997 में रिलीज़ हुई क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह वॉर ड्रामा फिल्म पहले ही रिलीज से पहले अपने गानों और ट्रेलर के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुकी है। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 13+ रेटिंग के साथ क्लियर कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म को एक भी कट नहीं लगाया गया, यानी निर्देशक अनुराग सिंह का विजन दर्शकों तक बिना किसी बदलाव के पहुंचेगा।

Anup Jalota On A R Rahman: ए.आर. रहमान को मिली घर वापसी की सलाह! अनूप जलोटा के इस बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाई आग

बिना कट के रिलीज, 3 घंटे से ज्यादा का समय

Border 2
बॉर्डर 2 को मिली U/A 13+ रेटिंग

CBFC ने ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी मॉडिफिकेशन के पास किया है। U/A 13+ रेटिंग का मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की गाइडेंस जरूरी है। फिल्म में इंटेंस वॉर सीक्वेंस और भावनात्मक गहराई है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह रेटिंग दी गई है।

फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 16 मिनट है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में शामिल हो गई है। इसकी लंबाई दर्शाती है कि फिल्म में युद्ध की बारीकियों, सैनिकों के बलिदान और भावनाओं को विस्तार से दिखाया गया है।

मुख्य कलाकार और उनके किरदार

फिल्म में प्रमुख रोल्स में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे।

सनी देओल – लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर (6 सिख रेजिमेंट)

वरुण धवन – मेजर होशियार सिंह दहिया (PVC, द ग्रेनेडियर्स)

दिलजीत दोसांझ – फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (PVC, इंडियन एयर फोर्स, नंबर 18 स्क्वाड्रन)

अहान शेट्टी – लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत (इंडियन नेवी, INS खुकरी)

सपोर्टिंग रोल्स में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह शामिल हैं।

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, डे वन के लिए एडवांस बुकिंग से 2.68 करोड़ रुपये कमाए गए थे। इस दौरान 83,941 टिकट्स 8,469 शोज के लिए बिके थे। हाल ही में अपडेट के मुताबिक यह आंकड़ा बढ़कर 3.29 करोड़ रुपये और 1 लाख से अधिक टिकट्स तक पहुंच गया है।

जाट और गदर 2 को पीछे छोड़ा

Border 2
बॉर्डर 2 को मिली U/A 13+ रेटिंग

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग जाट और गदर 2 जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है। फिल्म का यह महत्व केवल कमाई तक सीमित नहीं है। युद्ध की भावनाओं और सैनिकों के बलिदान को बड़े परदे पर पेश करने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और वीरता की भावना जगाएगी। ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को तीन घंटे से ज्यादा लंबा युद्ध और रोमांच अनुभव कराने के लिए तैयार है, और इसकी कहानी, कलाकारों की दमदार एक्टिंग और साउंडट्रैक इसे एक यादगार वॉर ड्रामा बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Happy Patel Box Office Collection: ‘हैप्पी पटेल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, 5वें दिन सिर्फ 17 लाख की कमाई