यूपी में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा: लखनऊ एयरपोर्ट से नोएडा के लिए नई फ्लाइट सेवा

लखनऊ  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया। इस नई सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच हवाई संपर्क को नई मजबूती मिली है। नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एयरलाइन एवं एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया। सज धजकर स्वागत में तैयार लखनऊ एयरपोर्ट से किए गए विदा। इस अवसर पर लखनऊ एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 15, 2026

लखनऊ
 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया। इस नई सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच हवाई संपर्क को नई मजबूती मिली है।

नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एयरलाइन एवं एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया। सज धजकर स्वागत में तैयार लखनऊ एयरपोर्ट से किए गए विदा।

इस अवसर पर लखनऊ एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने नई उड़ान सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आज संचालित पहली उड़ान 6E 2278 से कुल 182 यात्रियों ने लखनऊ से नोएडा की यात्रा की। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग भी इस उड़ान की यात्री रहीं।

इसके अतिरिक्त, एक निजी समूह के लगभग 80 कर्मचारियों ने भी लखनऊ से नोएडा की यात्रा कर इस नई सेवा का लाभ उठाया, जो इस रूट के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

15 जून 2026 को विशेष परिचालन के तहत अतिरिक्त उड़ानों का भी संचालन किया गया। फ्लाइट संख्या 6E5212 नोएडा से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट संख्या 6E5219 लखनऊ से नोएडा के लिए रवाना होगी।

यह नई हवाई सेवा व्यापार, उद्योग, शिक्षा तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी तथा उत्तर प्रदेश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाएगी।

नियमित उड़ान सेवाएं इस रूट पर 01 जुलाई 2026 से संचालित की जाएंगी।