Bollywood Reaction: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड की एंट्री, सितारों के बयान बने चर्चा का विषय

CJP प्रोटेस्ट के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। प्रकाश राज समेत कई कलाकारों ने इस फैसले पर अपनी राय रखी, जिसके बाद उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।

Bollywood Reaction

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 25, 2026

Bollywood Reaction: देश की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा भूचाल आ गया, जब नीट परीक्षा और अन्य भर्ती विवादों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और देश के युवाओं द्वारा जंतर-मंतर पर शुरू किया गया यह आंदोलन आखिरकार रंग लाया और सरकार को झुकना पड़ा। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम के बाद जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, वहीं बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के तमाम बड़े कलाकारों ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सितारों ने इसे देश के युवाओं और ‘जेन-जी’ (Gen-Z) की बड़ी जीत करार दिया है।

Jyotika Supported Students Protest: ‘इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान…’ CJPके छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका!

प्रकाश राज ने की युवाओं की तारीफ

अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बधाई हो, मेरे प्यारे कॉकरोच्स। डियर सोनम वांगचुक सर और हर कोई, जो युवाओं के साथ खड़े थे। आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर लाने की ताकत रखते हैं।” प्रकाश राज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छात्रों के संघर्ष और एकता की जमकर सराहना की है।

प्रियंका चोपड़ा और संभावना सेठ की प्रतिक्रियाएं

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इस सफलता पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया है। पिछले 30 दिनों से चल रहे देशव्यापी छात्र प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की 26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद आखिरकार यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।”

वहीं, अभिनेत्री संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और जोश से भरी पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “पिछले 20 दिनों में हमने आंसू, खुशी, अटूट हिम्मत, लचीलापन और यहां तक कि खून भी देखा है। आपको पीछे धकेलने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी आप डटे रहे। आज लगता है कि यह सारा संघर्ष सार्थक हो गया। यही असली जज्बा और जोश है। जेन-जी जिंदाबाद।”

अदिति राव हैदरी और दीया मिर्जा ने सराहा युवाओं का जज्बा

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए छात्रों के संघर्ष को सलाम किया। उन्होंने लिखा, “यह सही लड़ाई लड़ने और जीतने का समय है।” जेन-जी के नाम खास संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी, सम्मान, अहिंसा, जवाबदेही, अभिव्यक्ति की आजादी और समझदारी को और अधिक मजबूती मिलनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये मूल्य हमेशा डर, बंटवारे और नफरत की ताकतों से ज्यादा जोरदार और प्रभावी साबित होंगे।

इसके साथ ही, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देश के युवाओं की बहुत बड़ी जीत है। अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया है। हर एक स्टूडेंट जो लगातार संघर्ष करते रहे, सवाल पूछते रहे और अपनी आशा बनाए रखे, यह खास पल उन्हीं के लिए है।”

विजय वर्मा का तंज और अन्य कलाकारों की प्रतिक्रिया

अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर एक फिल्मी तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना।” इसके अलावा, लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं को और अधिक अधिकार मिलने चाहिए। कुल मिलाकर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिल्मी सितारों ने भी एक सुर में देश की युवा शक्ति की एकता और उनके अटूट हौसला की जीत पर मुहर लगाई है।

Nora Fatehi on NEET Protest: नोरा फतेही ने की छात्रों का समर्थन करने की अपील, सोनम वांगचुक के अनशन पर भी दिया रिएक्शन