बॉबी देओल का खुलासा: करियर के उतार-चढ़ाव और ‘आश्रम’ से वापसी की कहानी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक बॉबी देओल अपने करियर के पीक पर हैं. आश्रम जैसी सीरीज और एनिमल फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की. एनिमल के बाद उनके करियर में बड़ा जंप देखने को मिला. हर ओर बॉबी की एक्टिंग की चर्चा होने लगी. अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले बॉबी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर ग्राफ और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. करियर पर बोले बॉबी एक इंटरव्यू में बॉबी से उनके करियर को लेकर कई सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि आपने बाबा निराला का

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉलीवुड के हैंडसम हंक बॉबी देओल अपने करियर के पीक पर हैं. आश्रम जैसी सीरीज और एनिमल फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की. एनिमल के बाद उनके करियर में बड़ा जंप देखने को मिला. हर ओर बॉबी की एक्टिंग की चर्चा होने लगी. अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले बॉबी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर ग्राफ और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की.

करियर पर बोले बॉबी
एक इंटरव्यू में बॉबी से उनके करियर को लेकर कई सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि आपने बाबा निराला का रोल किया. उससे बहुत पॉपुलैरिटी मिली. बॉबी ने कहा कि कुछ कैरेक्टर ऐसे होते हैं, जब आप थिएटर से बाहर निकलते हैं, तो वो आपके साथ रह जाते हैं.

फिर बॉबी से कहा गया कि आपने ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस को खूब परेशान किया है. ट्विंकल खन्ना से आप बहुत लड़ते थे. इस इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से पेट की दिक्कत रहती है. मैं बचपन से पेट के गुण गाता रहता था कि आज ये हुआ. आज वो हुआ. आज नहीं, आज शायद होगा, तो वो इस पर चिढ़ जाती थी.

आप रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया कहते थे. बॉबी कहते हैं कि हम एक गाना कर रहे थे और हम पानी में एक रॉफ्ट के ऊपर थे. वो मान नहीं रही थी. मैं नहीं मान रहा था, तो हम लड़ पड़े. फिर उनसे पूछा गया कि आपने मनीषा कोइराला के साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था. आपने कहा था कि इनके मुंह से बदबू आती है. बॉबी ने इस सवाल पर हांमी भरी.

बॉबी ने सलमान खान संग कनेक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो इतना प्यार इंसान है. वो सिर्फ देना चाहता है. उनका दिल बहुत बड़ा है. वो हमेशा सबको खुश रखना चाहता है. इसलिए पापा बोलते थे कि ये मेरे जैसा है. दोनों की क्वालिटी एक जैसी थी. मैं हमेशा कहता हूं कि जब मुझे रेस 3 के लिए फोन आया. उस वक्त मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहा था. उस वक्त मैंने दाढ़ी उगाई हुई थी एक प्रोजेक्ट के लिए. सलमान मुझसे मिले. वो बोले के ये दाढ़ी क्या उगाई हुई है. शेव करो, इतने खूबसूरत हो तुम. मैंने कहा कि नहीं मामू. मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो उसके लिए उगाई है. उन्होंने देख जब मेरा करियर नहीं चल रहा था, तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया, फिर तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया. मैंने कहा कि मुझे अपनी पीठ चढ़ने दो.

बॉबी कहते हैं कि उनको ये बात याद रही. फिर कुछ साल बाद फोन आया कि बॉबी शर्ट उतारेगा. मैंने कहा कि मैं कुछ भी करूंगा. फिर रेस 3 से मुझे बहुत फायदा मिला. सलमान खान सुपरस्टार हैं. उनकी फिल्म देखने सब जाते हैं. मुझे उनकी फिल्म में जाने का मौका मिला, जो लोग बॉबी को नहीं पहचानते थे. वो उनकी फिल्म से पहचान लगे. इस चीज ने मेरी बहुत मदद की.

बॉबी की फिल्म बंदर की बात करें, तो ये 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

2