BMC Polls: देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कुल 29 नगर निकायों में भी वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जोई सल्डाना बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस, स्कारलेट का रिकॉर्ड टूटा
अक्षय कुमार ने किया मतदान और दी अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। उन्होंने कहा, “अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि वोट डालना चाहिए।” अक्षय ने सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
गुलजार ने यात्रा से निकालकर किया मतदान
मशहूर गीतकार गुलजार भी मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा, “यह आपका हक है, इसे जरूर अदा करें, वरना शिकायत करने का अधिकार नहीं रहेगा।” गुलजार ने बताया कि वे यात्रा पर थे, लेकिन उन्होंने समय निकालकर मतदान किया।
ट्विंकल खन्ना का मताधिकार प्रयोग
अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि वोट डालने से हमें कंट्रोल और पावर का एहसास होता है। ट्विंकल ने बताया कि वे आदत और उम्मीद दोनों की वजह से वोट डालने आई हैं।
मतदान केंद्र पर बच्ची ने मांगी मदद
अक्षय कुमार जब मतदान करने पहुंचे, तो वहां एक बच्ची उनसे मिलने आई। उसने अभिनेता से मदद की गुहार लगाई और बताया कि उसके पिता कर्जे में हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची को रोकने की कोशिश की, लेकिन अक्षय ने उसे अपना नंबर देने को कहा। बच्ची ने उनके पैर छुए, मगर अक्षय ने उसे रोक दिया।
नाना पाटेकर का संदेश
अभिनेता नाना पाटेकर भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आए हैं क्योंकि लोकतंत्र में यह बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बाहर निकलें और अपने अधिकार का इस्तेमाल करें।
अन्य सितारों की मौजूदगी
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने भी मतदान किया।
म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने वोट डाला।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी मतदान केंद्र पहुंचीं।
आमिर खान का परिवार भी वोट डालने आया।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी मतदान किया।










