UP Politics: BJP ने मोर्चों की प्रदेश टीम का किया ऐलान, उमेश पाल की पत्नी जया पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने मिशन-2027 की तैयारियों के बीच महिला, किसान, ओबीसी और अनुसूचित मोर्चों की प्रदेश टीम घोषित कर दी है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पूजा बिंद और अनीता सिंह समेत कई नेताओं को भी संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

UP Politics

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 2, 2026

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारियों को गति देते हुए गुरुवार को विभिन्न मोर्चों की प्रदेश टीमों का ऐलान कर दिया। महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के साथ ओबीसी मोर्चा की प्रदेश टीम और कई क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। नई टीम में सामाजिक और जातीय प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिखाई देता है।

BJP प्रदेश टीम में जया पाल को मिली जिम्मेदारी

UP Politics

बताते चले कि, भाजपा की नई प्रदेश टीम में सबसे ज्यादा चर्चा उमेश पाल की पत्नी जया पाल के नाम की हो रही है। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद जया पाल लगातार सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। अब पार्टी ने उन्हें ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।

OBC मोर्चा में पूजा बिंद भी प्रदेश मंत्री

बताते चले कि, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश टीम में नैनी की पूजा बिंद को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पूजा बिंद इससे पहले प्रांतीय परिषद के साथ-साथ भाजपा के अलग-अलग संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय रूप से भाग ले चुकी हैं। पार्टी की नई टीम में उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनीं अनीता सिंह

आपको बता दे कि, महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम में महिला आयोग की पूर्व सदस्य अनीता सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनीता सिंह इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा के काशी क्षेत्र की अध्यक्ष रह चुकी हैं। संगठन में उनके पुराने अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP Mission 2027 में सामाजिक समीकरण पर जोर

भाजपा की घोषित मोर्चा प्रदेश टीम में अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश नजर आती है। ओबीसी, महिला, किसान और अनुसूचित मोर्चे में पिछड़े, दलित और अन्य सामाजिक वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। खासतौर पर ओबीसी मोर्चे में कुर्मी, लोध, जाट, गुर्जर, मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह, बिंद, निषाद, पाल, साहू, विश्वकर्मा और राजभर सहित विभिन्न पिछड़ी जातियों के चेहरों को स्थान मिला है।

कुर्मी और अन्य OBC जातियों को प्रदेश संगठन में प्रतिनिधित्व

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम में कुर्मी समाज के कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों की जिम्मेदारी में भी अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अनुसूचित मोर्चे में जाटव, पासी और कोरी सहित दलित समाज की विभिन्न जातियों से जुड़े नेताओं को संगठन में स्थान दिया गया है।

महिला मोर्चा प्रदेश टीम में 25 पदाधिकारी

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाह की ओर से घोषित टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा संगठन के विभिन्न विभागों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम के जरिए महिला संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

अनुसूचित मोर्चा में 27 पदों पर नियुक्तियां

अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने अपनी टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। टीम में अनुसूचित समाज की विभिन्न जातियों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किसान मोर्चा की प्रदेश टीम भी घोषित

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी की टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया के संयोजक एवं सह संयोजक भी घोषित किए गए हैं। शोध विभाग के प्रमुख और सह प्रमुख की नियुक्ति भी की गई है।

BJP संगठन में नई जिम्मेदारियों पर नेताओं ने दी बधाई

जया पाल, पूजा बिंद और अनीता सिंह समेत नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, डॉ. शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव और पवन श्रीवास्तव समेत कई नेताओं ने मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं।

UP Election 2027 से पहले BJP की संगठनात्मक तैयारी

UP Politics

UP Election 2027 से पहले भाजपा की ओर से मोर्चों की प्रदेश टीमों का यह विस्तार संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नई नियुक्तियों में महिलाओं, किसानों, ओबीसी और अनुसूचित वर्गों से जुड़े नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे पार्टी ने प्रदेश संगठन में विभिन्न सामाजिक समूहों की भागीदारी बढ़ाने का संकेत दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन मोर्चों की भूमिका पार्टी के संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में महत्वपूर्ण रहेगी।