BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। इससे पहले 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी। यह दल जनता के बीच सक्रिय रहा और चुनावों में भाग लेता रहा। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान जनसंघ ने अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया। लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते 1980 में यह गठबंधन टूट गया और भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक नए राजनीतिक दल का उदय हुआ।
अमित शाह का संदेश
https://x.com/AmitShah/status/2040966774884311294?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2040966774884311294%7Ctwgr%5Ea7c98a16cacdd2825d6c273336fbef059a43bd7d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Findia%2Fbjp-foundation-day-2026-history-from-jan-sangh-to-bjp-pm-modi-amit-shah-article-154005851
स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, विकास के नए मानदंड स्थापित करने और भारतीय संस्कृति को पुनः जागृत करने जैसे संकल्पों को पूरा किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि भाजपा का मूल मंत्र हमेशा रहा है – “Nation First, Party Next, Self Last”। इसी भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र-सेवा में दिन-रात समर्पित है। शाह ने उन सभी महानुभावों को नमन किया जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर पार्टी को एक विराट वटवृक्ष बनाने में योगदान दिया।
दो सीटों से सत्ता तक का सफर
1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल 2 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद राममंदिर आंदोलन ने राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया और 1989 के चुनाव में पार्टी ने 80 से अधिक सीटें जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। 1996 में बीजेपी ने 161 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सरकार बनाई, लेकिन बहुमत न होने के कारण यह सरकार लंबे समय तक नहीं टिक सकी। 1999 में पार्टी ने दोबारा सत्ता हासिल की और 2004 तक अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया।
बीजेपी का 47 वर्षों का सफर संघर्ष, उतार-चढ़ाव और उपलब्धियों से भरा रहा है। दो सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज देश की राजनीति में एक प्रमुख शक्ति बन चुकी है। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राष्ट्र-सेवा के संकल्प को दोहराया और संगठन की वैचारिक नींव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास मिनी ट्रक और वैन की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत और 8 घायल










