Bihar Vidhan Sabha Bomb Threat: बिहार विधानसभा और सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा घेरा सख्त

बिहार की राजधानी उस वक्त दहल उठी जब एक खौफनाक ईमेल के जरिए बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

Bihar Vidhan Sabha Bomb Threat

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bihar Vidhan Sabha Bomb Threat: बिहार के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र ‘बिहार विधानसभा’ को एक बार फिर दहलाने की साजिश रची गई है। शुक्रवार को प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि विधानसभा परिसर को निशाना बनाया जाएगा। इस सूचना के मिलते ही पटना पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

Bihar Crime: दोहरी हत्या से दहला अररिया, हत्यारे को भीड़ ने दी ऐसी मौत कि कांप जाएगी रूह

“2:15 बजे होगा धमाका”

धमकी देने वाले ने केवल धमाके की बात ही नहीं की, बल्कि विस्तृत योजना का भी जिक्र किया। ईमेल में चेतावनी दी गई कि दोपहर ठीक 2:15 बजे विधानसभा में विस्फोट किया जाएगा। धमकी में कहा गया कि धमाके के लिए आरडीएक्स (RDX) और आईईडी (IED) के साथ-साथ जानलेवा साइनाइड गैस का उपयोग किया जाएगा। इस इनपुट के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। विधानसभा के हर कमरे, गलियारे और बगीचों की जांच की जा रही है, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

धमकी का ‘विदेशी कनेक्शन’ और विवादित संदेश

इस ईमेल की भाषा और इसमें किए गए संदर्भों ने जांच एजेंसियों को गहरी चिंता में डाल दिया है। धमकी में बांग्लादेश के ‘अबू मामले’ और तमिलनाडु के ‘साधन कुलम’ के बायोनिक्स व जय राम मामलों का उल्लेख किया गया है। ईमेल भेजने वाले ने इसे ‘पवित्र इस्लामी शुक्रवार एंटी क्राइस्ट’ का संदेश बताया है। साथ ही, इसमें चेन्नई पुलिस में सुधार लाने जैसी अजीबोगरीब माँगें भी शामिल की गई हैं। विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वकीलों व आम लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बार-बार मिल रही धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब बिहार विधानसभा को निशाना बनाने की बात कही गई है। पिछले महीने मार्च में भी ठीक इसी तरह की धमकी मिली थी, जो जांच के बाद महज एक अफवाह (Hoax) साबित हुई थी। बार-बार मिल रही इन धमकियों को देखते हुए पटना के एसएसपी और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने इंटेलिजेंस विंग को सक्रिय कर दिया है ताकि ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस कर अपराधी तक पहुँचा जा सके।

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार कब? विजय चौधरी ने बताया इस्तीफा और शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल

2