UP News: बिहार के वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, तीन परिवारों में पसरा मातम; CM योगी ने जताया दुख

बिहार के वैशाली जिले के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बच्चे श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे। हादसे से तीन परिवारों में मातम छा गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही गोतिया परिवार से जुड़े थे और तीन अलग-अलग घरों के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

बताते चले कि, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर शाम नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 13 बच्चों की जान चली गई। एक साथ इतनी मौतों से गांव में हर तरफ दुख और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जिन घरों में कुछ समय पहले तक बच्चों की हंसी और आवाजें सुनाई देती थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है। परिवारों के लिए इस हादसे को स्वीकार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, बच्चे एक दिवंगत महिला के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और उसमें सवार कई लोग पानी में डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के नदी में डूबने की खबर से परिवार के लोग परेशान हो गए। देखते ही देखते यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। जिन बच्चों को परिवार के लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज रहे थे, उनके साथ ऐसी अनहोनी हो जाएगी, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

एक ही गोतिया परिवार के 13 बच्चों की मौत

इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि जान गंवाने वाले बच्चे आपस में गोतिया बताए जा रहे हैं। यानी उनका आपस में पारिवारिक रिश्ता था। तीन अलग-अलग घरों के 13 बच्चों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार से जुड़े कई बच्चों को खोने का दर्द बयां करना आसान नहीं है। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं। हर तरफ शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में संभालने की कोशिश की जा रही है।

वैशाली नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

वैशाली नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

बिहार के वैशाली जिले में हुए इस नाव हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

बच्चों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया

वैशाली की यह दुर्घटना कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दुख बन गई है। श्राद्ध भोज में शामिल होने निकले बच्चों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के सामने अपनों को खोने का असहनीय दर्द है। इस घटना ने एक बार फिर नदी पार करने के दौरान नाव में सफर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई जा रही हैं।