Bihar News: भवन निर्माण विभाग का अंतिम नोटिस, राबड़ी देवी को खाली करना होगा सरकारी बंगला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी बंगला खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने 7 दिन की मोहलत दी है। अब सवाल यह है कि समय सीमा पूरी होने के बाद विभाग कौन सा सख्त कदम उठाएगा और कब।

राबड़ी देवी को खाली करना होगा सरकारी बंगला

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 24, 2026

Bihar News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से यह नोटिस 22 जून को जारी किया गया। विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस मिलने के बाद 7 दिनों के भीतर आवास खाली करने का आखिरी अवसर दिया है।

नोटिस में साफ कहा गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि आवास खाली नहीं किया गया, तो विभाग नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा। इस अंतिम नोटिस के बाद अब राबड़ी देवी के पास जून महीने के अंत तक 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का समय है।

Bhushan Tiwari: भोजपुर एनकाउंटर केस में न्यायिक जांच को मंजूरी, रिटायर्ड जज करेंगे जांच

29 जून तक खाली करना होगा आवास

भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस में पहले भेजे गए सभी रिमाइंडर और निर्देशों का भी उल्लेख किया गया है। नोटिस के अनुसार, 22 जून से 7 दिन की समय-सीमा 29 जून को पूरी हो रही है। ऐसे में राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करना होगा। विभाग ने यह भी बताया है कि राबड़ी देवी को उनके पद के अनुरूप नया आवास पहले ही आवंटित किया जा चुका है। उन्हें बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास दिया गया है। इसके बावजूद अब तक 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली नहीं किया गया है।

नंदकिशोर राम को आवंटित 

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब बीजेपी कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। इसी वजह से भवन निर्माण विभाग लगातार राबड़ी देवी से यह आवास खाली करने के लिए कह रहा है। विभाग की ओर से मई महीने में भी राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के लिए फाइनल नोटिस भेजा गया था। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को पहली बार नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कई बार रिमाइंडर दिए गए, लेकिन आवास खाली नहीं हुआ।

31 मई को  भीदिया गया था 15 दिन का नोटिस

राबड़ी देवी की ओर से आवास खाली नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने 31 मई 2026 को उन्हें 15 दिन का नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में उनसे सरकारी संपत्ति का कब्जा विभाग को सौंपने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह समय-सीमा भी पूरी हो चुकी है। अब 22 जून को जारी अंतिम नोटिस के बाद विभाग ने साफ कर दिया है कि यह आखिरी मौका है। अगर तय समय में बंगला खाली नहीं होता है, तो नियमानुसार सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद; सेक्स रैकेट का खुलासा

लंबे समय से लालू-राबड़ी परिवार से जुड़ा रहा बंगला

10 सर्कुलर रोड स्थित यह सरकारी आवास लंबे समय से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार से जुड़ा रहा है। यह बंगला साल 2005 में नीतीश कुमार सरकार की ओर से राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के आधार पर आवंटित किया गया था। अब नए आवंटन और विभागीय प्रक्रिया के बाद इस आवास को खाली कराने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि राबड़ी देवी निर्धारित समय-सीमा में बंगला खाली करती हैं या विभाग आगे कोई कार्रवाई करता है।