Bihar News: मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की रिहाई का इंतजार अब खत्म हो गया है। सोमवार, 23 मार्च को वे पटना के बेऊर जेल से बाहर आ जाएंगे। दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है और दोपहर 2 बजे के बाद उनके जेल से बाहर आने की संभावना है। रिहाई के बाद वे सीधे अपने सरकारी आवास जाएंगे, जहां समर्थकों का भारी जमावड़ा होगा।
Bihar News: रोहिणी आचार्य के नाम पर चल रहे थे फेक अकाउंट्स, आरजेडी नेता ने साइबर सेल से की शिकायत
समर्थकों का उत्साह और स्वागत

अनंत सिंह की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बेऊर जेल के बाहर और उनके आवास पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। प्रशासन भीड़ को देखते हुए सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मोकामा में रोडशो और पूजा
रिहाई के बाद 24 मार्च को अनंत सिंह मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे रोडशो करेंगे और बड़हिया महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। रास्ते में कई जगह उनके समर्थक उनका स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम से पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।
दुलारचंद हत्याकांड और गिरफ्तारी
गौरतलब है कि पिछले साल 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने बाढ़ के लदमा स्थित विधायक आवास से अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था। लगभग चार महीने जेल में रहने के बाद अब उन्हें जमानत मिली है।
जमानत की शर्तें
पटना हाईकोर्ट के जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद शर्तों के साथ जमानत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि अनंत सिंह गवाहों को प्रभावित करने या धमकाने की कोशिश करते हैं तो उनकी जमानत तुरंत रद्द हो जाएगी। साथ ही, उन्हें हर सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।









